सोलन – 23 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
“हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन के अंतर्गत 11 केवी सोलन नंबर एक तथा दो एवं एमईएस फीडर की आवश्यक मरम्मत के दृष्टिगत सोलन के कुछ क्षेत्रों में 23 अक्तूबरको विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी”
सोलन 21 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आईटीआई, पराशर कॉम्प्लेक्स, चिल्ड्रन पार्क, पुराना उपायुक्त कार्यालय, माल रोड (पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आवास तक), अमर होटल, सिटी प्लाजा, हिमानी होटल, पैरागोन होटल, हिमालयन पाइप, सिंघला नर्सिंग होम, सेर क्लीन, क्लीन, सनी साइड, अमित अपार्टमेंट, डीएवी स्कूल सनी साइड एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी प्रकार हवेली, शांडिल निवास, सेंट ल्यूक्स स्कूल, एसआइएलबी, जौणाजी मार्ग, नडोह धाली, शूलिनी नगर, शक्ति नगर, क्षेत्रीय अस्पताल, शिल्ली मार्ग, मोहन कॉलोनी, शूलिनी माता मंदिर, दुर्गा क्लब, नरसिंह मंदिर, अस्पताल मार्ग, चौक बाजार, गंज बाजार, बाण मोहल्ला, मधुबन कॉलोनी, कोटलानाला, ऑफिसर कालोनी, साहनी कॉम्प्लेक्स, ठोडो मैदान, लक्कड़ बाजार, राजगढ़ मार्ग, नगर निगम सोलन, डांग कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर रोड, रेनॉल्ट शोरूम, जवाहर पार्क, हरि मंदिर, धोबीघाट एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन एमईएस क्षेत्र, अपर बाजार, मालरोड, पुराना बस अड्डा से आईटीआई गेट, दूरभाष केंद्र, पांडे हाउस, माइक्रोवेब, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, बिंदल कॉलोनी, लोअर बाजार, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, नेगी कॉलोनी, आनन्द काम्प्लेक्स कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अपरिहार्य कारणों तथा खराब मौसम के कारण उपरोक्त तिथि तथा समय में परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।











