मंडी – दुर्व्यवहार पर लामबंद हुए बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण

“मंडलायुक्त मंडी पर वकीलों से दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए मंडी के बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर गुरुवार को मंडी बार एसोसिएशन ने कड़ा विरोध जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया है”

मंडी 06 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मंडी बार एसोसिएशन ने कड़ा निर्णय लेते हुए विरोध के प्रथम चरण में पांच दिसंबर को दोपहर दो बजे तक मंडलायुक्त समेत सभी अदालतों का बहिष्कार किया। अंकुरदीप सचिव जिला बार एसोसिएशन ने बताया कि यह घटना बीते तीन सिंतबर की है जब एक वरिष्ठ अधिवक्ता मंडलायुक्त के पास किसी काम को लेकर गए थे। उनका कहना है कि मंडलायुक्त ने अभद्रता के साथ उनसे बात की और पीएसओ को कहकर उन्हें दफ्तर से बाहर निकलवा दिया।

मंडलायुक्त द्वारा अधिवक्ता का पक्ष भी नहीं सुना गया। जिसके बाद अधिवक्ता द्वारा यह मामला बार एसोसिएशन के ध्यान में लाया गया। बार एसोसिएशन मंडी के प्रधान दिनेश सकलानी ने बताया कि मंडलायुक्त के वकीलों के साथ किए जा रहे दुव्र्यवहार को लेकर शुक्रवार को एक प्रतिनिधित्व मंडल मुख्यमंत्री से मिलने शिमला जा रहा है।

इस मुद्दे को लेकर एक संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसमें एडवोकेट डीसी गुलेरिया, विजय कानव, अनिल सेन, भीम ठाकुर व अजय ठाकुर होंगे। प्रधान दिनेश सकलानी भी इसमें रहेंगे व सचिव अंकुरदीप सदस्य होंगे।

यह संघर्ष समिति इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश व प्रशासनिक जज के साथ मिलने जाएगी व मंडलायुक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी। जहां सारी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। वहीं मंडलायुक्त को अपने व्यवहार के लिए तुरंत माफी की मांग की जाएगी और मंडी से स्थानांतरित करने केलिए भी कहा जाएगा। यदि फिर भी मांगे नहीं मानी जाएगी तो कड़ा रूख अपनाया जाएगा।