बिहार / कटिहार – सवा लाख रुपये और 2 बाइक के साथ 2 स्मैक तस्कर गिरफ्तार
“कटिहार पुलिस ने दो स्मैक तस्करो से 46 ग्राम स्मैक समेत लगभग सवा लाख रूपये सहित 2 बाइक बरामद की है । गिरफ्तार दोनो स्मैक तस्कर कटिहार और पूर्णिया के रहने वाले बताए जा रहे है”
कटिहार, 22 अगस्त (शब्द)
कटिहार के रौतारा थाना क्षेत्र खुदना गांव में पुलिस ने स्मैक तस्करी की सूचना पर छापेमारी करते हुए दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है ।
कटिहार पुलिस ने दो स्मैक तस्करो से 46 ग्राम स्मैक लगभग सवा लाख रूपये सहित 2 बाइक भी बरामद की है । गिरफ्तार दोनो स्मैक तस्कर कटिहार और पूर्णिया के रहने वाले बताए जा रहे है ।
गौरतलब है कि इन दिनों कटिहार सहित पूरे सीमांचल में युवाओं में स्मैक के नशा करने का कल्चर बहुत तेजी से फेल रहा है ।
जिस कारण स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह भी बढ़े है । फिलहाल पुलिस भी लगातार सूखे नशे और मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर पैनी नजर रखे हुए है।











