बसपा कोऑर्डिनेटर पुत्र की अयोध्या सड़क हादसे हुई मौत
“नौपेड़वा बक्शा के चितौड़ी गांव निवासी एवं बसपा कोऑर्डिनेटर व पूर्व जिलाध्यक्ष रामचंद्र गौतम के पुत्र धर्मेंद्र(24) की अयोध्या में बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई”
बक्शा 05 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
बसपा कोआर्डिनेटर के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अयोध्या में बाइक से जा रहा था तभी तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी और ईलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन के अनुसार धर्मेन्द्र अपनी बाइक से कहीं जा रहा था इसी दौरान एक तेजगति से आ रहे आटो चालक ने धक्का मार दिया।
ऑटो के धक्के से धर्मेंद्र बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए जहां स्थिति गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।











