दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय इन सर्विस ट्रेनिंग सेमिनार का हुआ शुभांरभ

“सृजन संस्था, कैलाश चौक, सुन्गुल्पुर, जौनपुर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तेर प्रदेश सरकार और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जौनपुर के तत्वाधान में दो दिवसीय इन सर्विस ट्रेनिंग सेमिनार का शुभांरभ किया गया। ट्रेनिंग में प्रधान, प्राथमिक व् माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक, आशा व् आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।”

जौनपुर 01 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

कार्यक्रम का शुभांरभ जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एन.के. विश्वकर्मा जी और डॉ. संजय मिश्रा संस्थापक व अध्यक्ष सृजन संस्था ने दीप प्रज्वलित कर किया और पहले दिन उपस्थित सभी प्रतिभागियों को दिव्यांगता के कारण और प्रकार के बारे में डॉ साधना मौर्या, क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट, डॉ संजय मिश्रा और संदीप यादव, विशेष शिक्षक द्वारा बताया गया  .

दूसरे दिन दिव्यांगता का कैसे रोकथाम और निवारण किया जा सकता है समझाया जायेगा। डॉ संजय मिश्रा ने प्रतिभागियों से अनुरोध किया की आप सभी फ्रंट लाइन वर्कर है चाहे तो दिव्यांगता बहुत कम हो सकती क्योकि आप सभी सीधे आम जन के संपर्क में है आप यहाँ सीख कर उनको जागरूक करे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. ललित कुमार, ऋषभ उपाध्याय, सरिता जैसवार, अनामिका सिंह, सोनी यादव, सुमन देवी, श्रीमती पूजा मिश्रा, मीना जायसवाल, सीमा मिश्रा, अखिलेश यादव ने अपना योगदान दिया I