दिल्ली – कैलाश गहलोत ने दिया पार्टी से इस्तीफा तो भाजपा के पूर्व विधायक अनिल झा हुए “आप” में शामिल
“दिल्ली में आज दो बड़ी राजनीतिक घटनाएं देखने को मिलीं। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के दिग्गज ने कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया तो वहीं इसके थोड़ी ही देर बाद अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बीजेपी की पूर्व विधायक अनिल झा को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई”
नई दिल्ली 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
कैलाश गहलोत ने अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि जिस ईमानदार राजनीति के चलते वह आम आदमी पार्टी में आए थे, वैसा अब नहीं हो रहा है। उन्होंने पार्टी के संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ करार देते हुए कई आरोप भी लगाए हैं।
“हमारे नेताओं को दिखाया जा रहा ED-CBI का डर’, कैलाश गहलोत के इस्तीफे पर बोले केजरीवाल”
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्वांचल के लिए केजरीवाल ने काम किया है। 10 साल के दौरान सभी काम पूर्वांचल के लोग के लिए किए हैं। आप में दो बार के विधायक किराड़ी से अनिल झा शामिल हुए। कैलाश गहलोत के मामले पर केजरीवाल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
दिल्ली के अंदर अगर पूर्वांचल के लिए अगर किसी एक व्यक्ति ने काम किया है तो वे मात्र अरविंद केजरीवाल हैं। आज के दस साल पहले दिल्ली की कच्ची कॉलोनी की व्यवस्था जर्जर होती थी। लेकिन 10 साल के अंदर आज वह पूरी तरह बदल चुके है। उनमें रहने वाले पूर्वांचली को पीने का पानी, बिजली शानदार काम किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी एक व्यक्ति ने काम किया है तो वह व्यक्ति है। यूपी बिहार से जब कोई व्यक्ति दिल्ली में काम धंधे की तलाश से पढ़ाई करने के लिए जब दिल्ली में आता है तो कच्ची कॉलोनियों के अंदर रहता है।
दिल्ली की जितने भी कच्ची कॉलोनी से वहां रहता है। आज से 10 साल पहले वह सारी कच्ची कॉलोनियां नर्क का दूसरा रूप होती थी। ना सड़के होती थी, लोग घुटने भर के कीचड़ में रहते थे। ना पीने के पानी की व्यवस्था होती थी। न सीवर की व्यवस्था होती थी, न लाइट होती थी।
केजरीवाल ने आगे कहा कि मात्र 10 साल के अंदर दिल्ली के वह सारे इलाके जहां पर पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जितनी भी कच्ची कॉलोनियां हैं। वहां पर आज शानदार सड़कें आपको मिलेंगे। पानी की पाइपलाइन आपको हर जगह मिलेगी। लोग अपने घरों के अंदर पानी अब ले रहे हैं।
सीवर की लाइन पूरी दिल्ली के अंदर बढ़ा दिया। आज उसे तरह से जो कीचड़ में गंदे में पूरी तरह से पूर्वांचल के लोग रहते थे। दो बार किराड़ी से विधायक रहे और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पिछले 25 सालों में मात्र एक व्यक्ति पूर्वांचल का व्यक्ति जो की अध्यक्ष रहा। दिल्ली यूनिवर्सिटी का वह अनिल झा आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी में थे।
पीसी के दौरान उन्होंने कहा कि आज के लोगों के साथ दोनों पार्टियों ने केवल राजनीति करने के सिवा कोई काम नहीं किया। केवल और केवल राजनीति की। 2015 में जब मैं मुख्यमंत्री बना और जब मैं अफसर के पहले में गली-गली में बहुत घुमा।
दिल्ली के अंदर और जब कच्ची कॉलोनी में जाता था तो इतना-इतना पानी होता था। कोई पानी की निकासी नहीं थी। पीने का पानी नहीं था। सीवर का कोई सिस्टम नहीं था। कोई अस्पताल नहीं थे। कोई दवा कुछ नहीं था। कोई स्कूल नहीं थे कोई विकास नहीं था।











