जौनपुर – सुजानगंज में मिली महिला की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

“जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के खतिरहा गांव में एक महिला की हत्या की गई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेटकर अग्रिम कार्यवाही में लग गई है”

जौनपुर 03 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

महिला की पहचान ममता गौतम पत्नी अवधेश गौतम 28 वर्ष के रूप में हुई है। लाश खुन से लथपथ खेत में पाई गई, चर्चाओं की बात करें तो मामला आशिकी का चक्कर प्रतीत हो रहा लोग तरह तरह की चर्चा करते नजर आए हैं। पुलिस मौके पर तत्परता से छानबीन में लगी है।