जौनपुर / बक्शा – जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर की जनसुनवाई , दी विकास योजनाओ की जानकारी

“जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचन्द्र ने कहा कि हम कितने भी बड़े अधिकारी क्यों न हो जाय अगर आमजनमानस से उत्कृष्ट सवांद नही होगा तो आप जनता के दिल में जगह नही बना पाएंगे”

बक्शा(जौनपुर) 13 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

उन्होंने मौजूद ट्रेनी आइएएस अफसरों एवं मातहत अधिकारियों तथा ग्रामीणों के बीच कहा कि आर्थिक सम्पन्नता को देखते हुए किसी से सम्बंध मत रखना। डीएम बुधवार की शाम बक्शा गांव में बने पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहें थे।

उन्होंने कहा कि विकास की कड़ी और मानवीय संवेदनाओं से ब्यक्तित्व का निर्माण होता है। हमें जनता की पीड़ा को समझना होगा। चौपाल में जिलाधिकारी ग्रामीणों ने पीएम किसान पोर्टल बंद होने की शिकायत की तो डीएम ने कृषि विभाग से आये डॉ. रमेशचन्द्र यादव से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कोई भी किसान सहज जन सेवा केंद्र से रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

डीएम ने निपुण योजना के तहत कक्षा दो की छात्र प्रियेश से लिखकर सवाल किया सही उत्तर देने पर उसे सम्मानित भी किया। डीएम ने कैम्प में आयुष्मान कार्ड वितरण किया।

कौली गांव में सड़क खड़ंजा विवाद को लेकर पहुँचे बस्ती के लोगो की शिकायत पर डीएम ने आश्वस्त किया कि रास्ता बंद नही किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी व सीडीओ नर प्रशिक्षु ट्रेनी आइएएस अफसरों में चुबालेम्बा बी चंग, नवनीत आंनद, मो. शहंशाह सिद्दीकी, अनुभव, साक्षी दूबे एवं रिद्धम आनंद के साथ वृक्षारोपण किया।

डीएम ने पंचायत भवन की सुंदरता देख प्रधान पति द्वारिका प्रसाद मौर्या की प्रसंसा की। इस दौरान डीपीआरओ नत्थूलाल, बीडीओ पीयूष त्रिपाठी, एडीओ पंचायत श्रीराम सिंह, एडीओ आइएसबी प्रदीप श्रीवास्तव, एडीओ एजी अनुराग सिंह, सचिव प्रियंका यादव, डॉ. जीके सिंह, डॉ. पवन कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती इसरावती ने किया।