जानिए ! किस रेलवे स्टेशन से एक कुंतल से ज्यादा चांदी और कैश बरामद हुए
“चंदौली के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रविवार शाम राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 व 2 से तीन संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से एक कुंतल 3 किलो 119 ग्राम चांदी और 3 लाख 75 हजार रूपए नगद बरामद किया गया”
चंदौली 03 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
बरामद चांदी की कीमत खुले बाजार में एक करोड़ रूपए से अधिक आंकी गई है। जीआरपी ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर इसकी सूचना जीएसटी व आयकर विभाग को दे दी। आयकर व जीएसटी विभाग की टीम ने गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की। जीआरपी तीनों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।











