चंदौली  – पुल के निर्माण को मंजूरी मिलने से लोगों मे खुशी 

 

“वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रूट पर गंगा नदी के ऊपर प्रस्तावित पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गयी है। इस पुल को ट्रेन और समान्य परिवहन दोनों के लिये इस्तेमाल किया जायेगा”
 
चंदौली 17 / 10 / 2024 उत्तर प्रदेश हेड वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 
 
दो हजार छः सौ बयालीस करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले इस पुल को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कल केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की बैठक में हुए इस फैसले की जानकारी देते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह पुल विश्व का सबसे अधिक ट्रैफिक क्षमता वाला पुल होगा।
 
पुल के निर्माण की मंजूरी मिलने पर चंदौली के लोगों ने अपनी खुशी,जाहिर की है। लोगों का कहना है कि जर्जर पुल के कारण लंबे समय से चंदौली की तरफ से वाराणसी जाने वाले ट्रक व बस के परिचालन पर रोक लगी थी।
 
इसकी वजह से वाराणसी जाने के लिए वाहनों को नेशनल हाईवे 19 बाईपास से 22 किमी अतिरिक्त दूरी का चक्कर,लगाना पड़ता था इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
 
अब नये पुल के बनने से बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक व शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। चंदौली के लोगों द्वारा लंबे समय से इस पुल के समानांतर नया पुल बनाये जाने की मांग की जा रही थी जो पूरी हुई।