किसानों का दिल्ली कूच आज, महामाया के आस-पास रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
“संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान दिल्ली कूच से पहले महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे से जुटना शुरू होंगे। किसान ट्रैक्टर भी लाएंगे। पुलिस की कोशिश किसानों को रोकने की होगी। ऐसे में एक्सप्रेस-वे, महामाया फ्लाईओवर के आस-पास व डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर के रास्तों से आवागमन आसान नहीं रहने वाला है”
नई दिल्ली 01 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
पिछली बार भी किसान जब दिल्ली कूच के लिए जुटे थे तब काफी देर तक यहां आस-पास की ट्रैफिक व्यवस्था कई घंटे पटरी से उतरी रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जरूरत के हिसाब से डायवर्जन प्रभावी किया जाएगा।











