उपचुनाव -सपा ने चलवाई थी रामभक्तों पर गोलियां, जो राम का सम्मान न करे उसे छोड़ देना चाहिए – सीएम योगी

“उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी ने आज अंबेडकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया”
 
अम्बेडकर नगर 15 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 
 
सीएम योगी ने कहा कि यह नया भारत है, हम किसी को छेड़ते नहीं है, जब कोई छेड़ता है तो छोड़ते भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ अत्याचार करने वाला जहन्नुम में भेजा जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग गुमराह करने आएंगे, लेकिन ये बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग है, इनको आगे नहीं बढ़ने देना है।