UP Administration and Fire Department sealing coaching centers after CM Yogi's orders

यूपी में कोचिंग सेंटर्स पर योगी का एक्शन: 100 से ज्यादा सील

यूपी में कोचिंग सेंटर्स पर योगी सरकार का महाअभियान: 100 से अधिक संस्थान सील, बेसमेंट की पार्किंग में चल रही थीं क्लास

लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए दुखद अग्निकांड के बाद योगी सरकार पूरी तरह से सख्त एक्शन मोड में आ गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सघन जांच का ‘महाअभियान’ शुरू कर दिया गया है।

पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन (Fire Department), विकास प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने मानकों और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

‘The Politics Again’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश भर में अब तक 100 से अधिक कोचिंग संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया है।

अग्निशमन और आपातकालीन निकास की हो रही कड़ी पड़ताल

लखनऊ की घटना से सबक लेते हुए, जांच टीमों का मुख्य फोकस अग्निशमन उपकरणों, इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) और भवन की संरचना पर है।

लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, आगरा और मेरठ सहित राज्य के तमाम महानगरों में गैर-पंजीकृत और मानक विहीन संस्थानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कानपुर: पार्किंग की जगह बना दिए बच्चों के क्लासरूम

राज्य के सबसे बड़े शैक्षणिक हब माने जाने वाले कानपुर के ‘काकादेव’ इलाके में सबसे बड़ी खामियां उजागर हुई हैं।

कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) और अग्निशमन दल ने 30 से अधिक संस्थानों को सील कर दिया है। यहां सबसे गंभीर उल्लंघन भवनों के बेसमेंट में पाया गया।

जिन बेसमेंट को प्राधिकरण से केवल ‘पार्किंग’ के लिए आवंटित किया गया था, वहां अवैध रूप से सैकड़ों बच्चों के बैठने के लिए क्लासरूम बना दिए गए थे, जो किसी बड़े हादसे को सीधा निमंत्रण है।

प्रयागराज: ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर जड़ा ताला

प्रतियोगी परीक्षाओं का गढ़ कहे जाने वाले प्रयागराज में भी प्रशासनिक हंटर जमकर चला है। प्रयागराज के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा के अनुसार, शहर में 97 पंजीकृत संस्थानों में से केवल 15 ने फायर विभाग की ‘NOC’ ले रखी है।

जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में नियमों की अनदेखी पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने सिविल लाइंस स्थित मशहूर कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ (Khan Global Studies) को सील कर दिया है।

वाराणसी और पूर्वांचल में भी चला डंडा

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने बनारस में सोमवार से ही कोचिंग और लाइब्रेरियों की जांच शुरू कर दी थी।

वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि कई कोचिंग सेंटर बिना नक्शा पास कराए और भवन मानकों के विपरीत चल रहे थे, जिन्हें तुरंत प्रभाव से सील कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, मीरजापुर में लगभग एक दर्जन संस्थानों को सील किया गया है, जबकि जौनपुर और चंदौली में भी सघन चेकिंग अभियान जोरों पर है।

सरकार का साफ संदेश है कि बच्चों के जीवन और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.