विश्व दिव्यांग दिवस – तुम हाथ पकड़ लो मेरा देखूँ मैं नया सवेरा ….

“विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में मंगलवार को साप्ताहिक कार्यक्रम के पहले दिन जन-जागरूकता रैली निकाली गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अघिकारी एंव अतिरिक्त प्रभार जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया”

जौनपुर सुनील कुमार की रिपोर्ट 

रैली में दिव्यांग बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियां ….तुम हाथ पकड़ लो मेरा देखूँ मैं नया सवेरा, दया नही अधिकारी चाहिए हमें सभी का प्यार चाहिए, हमें न समझों तुम बेकार हमें भी है शिक्षा का अधिकार, अपनी शिक्षा का उपयोग करें दिव्यांग को आगे बढ़ाने में सहयोग करे, आओ मिलकर करें संकल्प जन-जागरूकता एक विकल्प, विशेष शिक्षा आयी है, नई रोशनी लायी है, मानव-मानव एक समान, दिव्यांगता का मिटे निशान… लेकर लोगो जागरूक कर रहे थे।

रैली विद्यालय परिसर से निकल कर मानिक चौक, राजा साहब फाटक, अटाला मस्जिद, शाही किला होते हुए विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गयी। रैली के पूर्व विद्यालय परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि श्री नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि विशेष बच्चों की अक्षमताओं को नकारते हुए उनकी क्षमताओं को देखना चाहिए जिससे सामान्य तथा विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। नसीम अख्तर ने कहा कि दिव्यांगो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्कता हैं, दिव्यांगता अभिशाप नहीं होती है। इसके लिए समाज के प्रत्येक प्राणी को जागरूक होना पड़ेगा।

इस मौके पर विद्यालय के समन्वयक सचिन यादव वरिष्ठ प्रवक्ता डा. सन्तोष कुमार सिंह, प्रधानाचार्य गौतम चंद, विशेष शिक्षक रविरंजन, जितेन्द्र, लाल साहब, होरेन्द्र, राहुल, दामिनी, नीतू यादव, बबिता सिंह आदि मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

15 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

15 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

15 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

24 hours ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago