दीवानी बार में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की मनाई गई जयंती

“भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारतीय संविधान को लागू करने वाले संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती मनाई गयी। नवागत मा0 जनपद न्यायधीश श्री अनिल कुमार वर्मा, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की”

जौनपुर 03 / 12 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ताओें को सम्मानित किया गया। सम्बोधित करते हुए नवागत जिला जज श्री अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि वादकारियों को न्याय सुलभ कराने में बार और बेन्च में सामन्जस्य आवश्यक है।

बिना आपसी सामन्जस्य से वादकारियों को सुलभ न्याय मिल पाना सम्भव नहीं है। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय का आह्वाहन करते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज पर वादकारियों का बहुत बड़ा विश्वास होता है अधिवक्ता समाज को चाहिए कि वह वादकारियों के इस विश्वास पर अपनी कार्यकुशलता से खरा उतरे।

जिलाधिकारी ने कहा कि देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करने वाले उन्होंने नव स्वतंत्र राष्ट्र को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई डॉ0 राजेंद्र प्रसाद जी की आज जयंती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग और न्यायपालिका एक दूसरे के पूरक है, दोनो की मंशा एक ही होती है कि निर्दोष को सजा न मिले और दोषी सजा से बच न पाये। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह का समन्वय रखने की अपेक्षा की है।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्र, डीपी सिंह, बृज नाथ पाठक, रमेश चन्द्र उपाध्याय, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश दुबे, बृजेश निषाद, अतुल श्रीवास्तव, विनय उपाध्याय, अरुण कुमार सिन्हा, नरेंद्र सिंह, मंजीत कौर, अश्वनी मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्र, आनन्द आदि अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण व न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित थे।

Santosh SETH

Recent Posts

पीएम मोदी ने किया अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…

8 hours ago

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…

8 hours ago

मध्य प्रदेश/दमोह : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और 3 बच्चों को काटा

दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…

9 hours ago

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP ने जीते 3 पद, निर्दलीय दीपांशु बने उपाध्यक्ष

डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…

9 hours ago

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

9 hours ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

9 hours ago