Politics

BMC की ‘कुर्सी’ पर किसका राज? कल सुबह 9 बजे सस्पेंस खत्म करेगी BJP; राजश्री शिरवाडकर रेस में सबसे आगे, शिंदे गुट को मिलेगा डिप्टी मेयर पद

“देश के सबसे अमीर नागरिक निकाय, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में सत्ता की बागडोर संभालने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) तैयार है”

मुंबई: “The Politics Again”  संतोष सेठ की रिपोर्ट 

शनिवार (कल) सुबह 9 बजे उस सस्पेंस से पर्दा उठ जाएगा कि मुंबई का अगला महापौर (Mayor) कौन होगा।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा शनिवार को अपने मेयर पद के उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा करेगी।

कल का घटनाक्रम:

सुबह 9 बजे बैठक, 10 बजे नामांकन सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे बीएमसी मुख्यालय में भाजपा पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।

इसके बाद मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित भास्कर सतम उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेंगे। नाम घोषित होते ही सुबह करीब 10 बजे पार्टी के पार्षद अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

गौरतलब है कि महापौर और उप-महापौर पद के लिए चुनाव 11 फरवरी (बुधवार) को दोपहर 12 बजे बीएमसी मुख्यालय में होगा।

महायुति का फार्मूला: मेयर BJP का, डिप्टी मेयर शिंदे गुट का

भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच हुए ‘पावर शेयरिंग फॉर्मूले’ के तहत, महापौर का पद भाजपा के पास रहेगा, जबकि उप-महापौर (Deputy Mayor) का पद शिंदे गुट को दिया जाएगा।

रेस में कौन हैं आगे? (Top Contenders)

  1. राजश्री शिरवाडकर (फ्रंटरनर): तीन बार की पार्षद। वे रेस में सबसे आगे चल रही हैं। उनके पति राजेश शिरवाडकर मुंबई भाजपा के महासचिव हैं, जो उनकी दावेदारी को और मजबूत करता है।

  2. ऋतु तावड़े: घाटकोपर से तीन बार की पार्षद। वरिष्ठता के आधार पर इनका नाम भी चर्चा में है।

  3. शीतल गंभीर: माहिम से दो बार की पार्षद और पूर्व विधायक सुरेश गंभीर की बेटी।

आंकड़ों का खेल: महायुति के पास पूर्ण बहुमत 15 जनवरी को हुए चुनाव और 16 जनवरी को आए नतीजों ने तस्वीर साफ कर दी थी। 227 सदस्यीय बीएमसी में बहुमत का आंकड़ा 114 है।

  • महायुति (BJP + शिंदे सेना): 118 सीटें (बहुमत से 4 ज्यादा)।

  • NCP (सहयोगी): 3 सीटें।

  • कुल ताकत: 121 सीटें।

दूसरी तरफ विपक्ष कमजोर नजर आ रहा है:

  • शिवसेना (UBT): 65 सीटें।

  • कांग्रेस: 24 सीटें।

  • MNS: 6 सीटें।

Santosh SETH

Recent Posts

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण, 12 घंटे में मिर्जापुर (UP) से 3 किडनैपर गिरफ्तार

रायपुर में दिनदहाड़े अपहरण: स्कार्पियो से UP ले गए प्रतीक राय को, 12 घंटे में…

3 hours ago

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को दिया बड़ा सम्मान

फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित को नेतन्याहू का…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने तस्करी के 8.5 Kg सोना और हीरे जब्त किये

मुंबई एयरपोर्ट पर 'दोतरफा' तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: DRI ने पकड़ा 13 करोड़ का सोना-हीरा,…

4 hours ago

ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण पर अमित शाह ने एजेंसियों को दी बधाई

तुर्की से कुख्यात ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण: 2029 तक नार्को-कार्टेल खत्म करने को…

4 hours ago

चुनाव आयोग विवाद: आज रविवार को इंडिया गेट से नागरिक मार्च

SIR विवाद: जंतर-मंतर पर रविवार को फिर 'नागरिक मार्च', प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर…

8 hours ago

CEC के इस्तीफे की मांग, प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव हिरासत में

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: जंतर-मंतर पर मार्च कर रहे प्रशांत भूषण, योगेंद्र…

8 hours ago