पश्चिम बंगाल : 16-18 जून के बीच दक्षिण बंगाल में दस्तक दे सकता है मानसून, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

“मौसम विभाग के अनुसार 16-18 जून के बीच मानसून पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है। हालांकि, इससे पहले ही राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है”

कोलकाता 15 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने 16-18 जून के बीच मानसून के दक्षिण बंगाल पहुंचने की संभावना जताई है। मानसून ट्रैकर के अनुसार 26 मई को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दी थी।

इसके बाद यह सुस्त पड़ गया था। अब हालात मानसून के आगे बढ़ने के अनुकूल हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल और मध्य भारत के साथ झारखंड और बिहार में भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। 

जारी मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि मौसम संबंधी विश्लेषण से संकेत मिलता है कि अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा के कुछ हिस्सों में और उसके बाद के तीन दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।”

मानसून के दक्षिण बंगाल में पहुंचने की उम्मीद

उत्तर बंगाल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 5 जून है। दक्षिण बंगाल के लिए यह तिथि 10 जून है। इस वर्ष, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 29 मई को ही उत्तर बंगाल में समय से पहले प्रवेश कर लिया। इसके बाद यह सुस्त पड़ गया था।

अलीपुर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के प्रमुख एचआर बिस्वास ने बताया, “बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून के दक्षिण बंगाल में पहुंचने की उम्मीद है।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 जून तक के अपने पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों और बंगाल की खाड़ी से नमी के आने के कारण राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के बुलेटिन में अगले सात दिनों तक पूरे दक्षिण बंगाल में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है। सोमवार से बुधवार के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, इसी दौरान मानसून के दक्षिण बंगाल में प्रवेश करने की उम्मीद है। सोमवार को दक्षिण 24-परगना, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मंगलवार को पूर्वी बर्दवान, पश्चिमी बर्दवान, बांकुरा, पुरुलिया, दक्षिण 24-परगना, झारग्राम और पश्चिमी मिदनापुर में भारी बारिश की संभावना है। बुधवार को बीरभूम, पश्चिमी बर्दवान, पुरुलिया और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर बंगाल में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “शनिवार और रविवार को कोलकाता में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। सोमवार से बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी।” बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर बंगाल में 15 जून तक तथा उसके बाद 18 और 19 जून को भी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण बंगाल के उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, कोलकाता, हावड़ा, हुगली, झारग्राम, पुरुलिया, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान जिलों में 14 जून से 18 जून के बीच गरज के साथ बारिश और भारी बारिश होने की संभावना है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

41 minutes ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

53 minutes ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

58 minutes ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

1 hour ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

4 hours ago