International

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता करवाया था

“अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता करवाया था और उसी तरह वह इस्राइल व ईरान के बीच भी शांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह बैठकें कर रहे हैं और पश्चिम एशिया में जल्द ही शांति होगी”

नई दिल्ली 15 / 06 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि वह भारत और पाकिस्तान की तरह इस्राइल और ईरान के बीच भी शांति ला सकते हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान और इस्राइल को समझौता करना चाहिए और वे समझौता करेंगे।

 

ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान को समझौता के लिए राजी किया था। उस समय मैं अमेरिका के व्यापार का उपयोग करके बातचीत में समझदारी, एकजुटता और संतुलन लाया था। दोनों बेहतरीन नेताओं ने जल्दी फैसला लेकर संघर्ष रोक दिया था। 

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने कहा कि वह बातचीत में लगे हुए हैं और पीछे वाले दरवाजे से फोन पर बातचीत और बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा,जल्द ही इस्राइल और ईरान के बीच शांति होगी! अभी फोन पर बहुत बातचीत और बैठकें चल रही हैं। 

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने अन्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का भी जिक्र किया और दावा किया उन्होंने इनमें दखल दिया था। उन्होंने कहा, मेरे पहले कार्यकाल के दौरान सर्बिया और कोसोवा में कई दशों से चल रहा संघर्ष चरम पर था और यह लंबे समय से चल रहा संघर्ष युद्ध में बदलने को तैयार था। मैंने इसे रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने कुछ बहुत ही मूर्खतापूर्ण फैसले लिए, जिससे दीर्घकालिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचा। 

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

1 hour ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

2 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

2 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

4 hours ago