Deserted New Delhi roads and closed metro station gates due to internet shutdown and protests.

दिल्ली प्रदर्शन: इंटरनेट बैन, 57 मेट्रो स्टेशन और कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: इंटरनेट बैन, 57 मेट्रो स्टेशन और कई ट्रेनें रद्द; दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट”

नई दिल्ली : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में 10 अक्तूबर को विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रस्तावित बड़े विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

दिल्ली में किसी भी संभावित उपद्रव या अव्यवस्था को रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

ट्रेनों और मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के साथ-साथ अब नई दिल्ली के एक बड़े हिस्से में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं।

नई दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में इंटरनेट बैन

गृह मंत्रालय की विशेष मंजूरी के बाद, नई दिल्ली क्षेत्र के जनपथ और कर्तव्य पथ चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है।

  • प्रतिबंध का समय: यह प्रतिबंध 9 अक्तूबर की रात 10:00 बजे से लागू होकर 10 अक्तूबर की रात 10:00 बजे तक (पूरे 24 घंटे) प्रभावी रहेगा। इससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों और सरकारी कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा।

57 मेट्रो स्टेशन बंद, रेड और यलो लाइन सबसे ज्यादा प्रभावित

यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट शुक्रवार रात 9 बजे से ही बंद कर दिए हैं।

  • यलो लाइन: 20 मेट्रो स्टेशन बंद

  • रेड लाइन: 10 मेट्रो स्टेशन बंद

  • ब्लू लाइन: 8 मेट्रो स्टेशन बंद

  • पिंक और बैंगनी लाइन: 7-7 स्टेशन बंद

  • मजैंटा लाइन: 4 स्टेशन बंद

  • ऑरेंज लाइन: 1 स्टेशन बंद

नमो भारत स्टेशनों पर 25 घंटे का ब्रेक

आरआरटीएस (RRTS) नमो भारत के यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 9 अक्तूबर की रात 9 बजे से 10 अक्तूबर की रात 10 बजे तक (कुल 25 घंटे) पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान यहां से नमो भारत ट्रेन सेवाओं का संचालन नहीं होगा।

यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश-राजस्थान तक की ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी जाम की आशंका को देखते हुए रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का बड़ा जत्था रद्द कर दिया है।

10 अक्तूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

  • बिहार और यूपी की प्रभावित ट्रेनें: 20801 मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309), संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393), अमृत भारत एक्सप्रेस, हावड़ा और सियालदह राजधानी। यूपी से 12033 कानपुर शताब्दी, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली ट्रेनें निरस्त हैं।

  • अन्य राज्यों की ट्रेनें: मध्य प्रदेश और पश्चिम भारत से डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, बांद्रा-निजामुद्दीन और साबरमती-नई दिल्ली रद्द की गई हैं। राजस्थान और हरियाणा से आने वाली सिरसा, भिवानी और श्रीगंगानगर रूट की ट्रेनें भी प्रभावित हैं।

मुंबई की राजधानियों का समय बदला, रेलवे की एडवाइजरी

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने की बजाय री-शेड्यूल किया है। 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी और 12953 अगस्त क्रांति राजधानी को 5 घंटे की देरी से चलाया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले NTES या ‘रेल वन ऐप’ पर ट्रेनों की लाइव स्थिति जरूर चेक करें और सुबह के समय स्टेशन पहुंचने से बचें।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.