Breaking News

आधी रात ईरान-इजरायल में छिड़ा युद्ध, अमेरिका भी बीच में कूदा

“अमेरिका ने इजरायल को मदद करने की पेशकश की है। अमेरिका ने पहले ही ये कह दिया था कि अगर इजरायल पर अटैक होता है तो इस जंग में इजरायल के साथ अमेरिका खड़ा है। अब अमेरिका की तरफ से बयान भी सामने आ गया है”

नई दिल्ली 02 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

ईरान ने इज़रायल की ओर 400 से अधिक मिसाइलों की बौछार कर दी, जिससे पूरे देश में सायरन बज उठे। ईरान ने इसे इस्माइल हानिया और हसन नसरल्लाह की मौत का बदला बताया है।

ईरान के डॉयरेक्ट अटैक के बाद वहीं अब इस जंग में अमेरिका की भी एंट्री होती दिख रही है। अमेरिका ने इजरायल को मदद करने की पेशकश की है।

अमेरिका ने पहले ही ये कह दिया था कि अगर इजरायल पर अटैक होता है तो इस जंग में इजरायल के साथ अमेरिका खड़ा है। अब अमेरिका की तरफ से बयान भी सामने आ गया है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिकी सेना को उन्हें मार गिराने का आदेश दिया है।

अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़़ाई है और 13 अप्रैल को इडरायल पर हुए पिछले ईरानी हमले के दौरान भी मिसाइलों को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इजरायल और अमेरिका के बीच के रिश्तें दुनिया में किसी से भी छिपे नहीं हैं। ज्यूश के साथ अमेरिका खड़ा है। अमेरिका इस बात की पुष्टि पहले भी कर चुका है कि अगर ईरान ने इस युद्ध में खुद को शामिल किया तो अमेरिका भी इस युद्ध में इजरायल के साथ खड़ा होगा।

ऐसे में अगर दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा होता है तो मीडिल ईस्ट में ईरान और अन्य देशों के लिए एक बड़ा जोखिम लेने के बराबर होगा। 

इससे पहले इजरायल पर मिसाइलें दागकर ईरान सीधी जंग में उतर गया है। इसअटैक के बाद मीडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने के आसार हैं। अभी तक ईरान इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा था कि वो ल़ड़ने के लिए तैयार है।

हिजबुल्लाह, हमास और बाकी संगठनों के माध्यम से इजरायल पर निशाना साध रहा था। लेकिन ईरान ने न केवल इजराययल पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी बल्कि ये साफ किया कि उसका अटैक हानिया और नसरल्लाह की मौत का बदला है।

इस हमले के बाद ईरान की तरफ से बयान भी सामने आया है। बयान में चेतावनी दी गई कि यदि इजराइल इस अभियान का सैन्य तरीके से जवाब देता है, तो उसे और भी कठोर जवाब का सामना करना पड़ेगा। 

रॉयर्टस की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल पर मिसाइल दागने का आदेश ईरानी के सर्वोच्च नेता खामेनेई द्वारा दिया गया है। ईरान की आर्मी यूनिट आईआरजीसी ने बयान जारी करते हुए कहा, इस्माइल हानिया, सैय्यद हसन नसरल्लाह और शहीद निलफोरूशन की शहादत के जवाब में हमने कब्जे वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया है। बता दें कि हिजबुल्ला चीफ की मौत के बाद ईरान ने पहले  भी साफ किया था कि वो बदला लेगा। 

तेल अवीव में हमले के बाद सायरन बजने लगे और तेल अवीव तथा यरुशलम के निकट विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।  इजरायल की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है।

आईडीएफ ने अपने नागरिकों को कहा है कि जो जहां कहीं भी हैं वो बंकर में चले जाएं। इजरायल के आयरन डोम को भी एक्टिवेट कर दिया गया है। 

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी के 25 साल: राजीव गौबा के लेख में ‘इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति’ का जिक्र

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल: राजीव गौबा के लेख में 'इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति'…

1 hour ago

केविन पीटरसन ने की भारत की तारीफ, PM मोदी ने शेयर किया खास लेख

केविन पीटरसन ने की 'नए भारत' की तारीफ: खेल, तकनीक और वन्यजीव संरक्षण में दबदबे…

2 hours ago

लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने किया 12वें BRICS संसदीय फोरम का उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया 12वें BRICS संसदीय फोरम-2026 का उद्घाटन: ग्लोबल साउथ की…

2 hours ago

वाल्मीकि जयंती: CM योगी ने लिखी ‘पाती’, समरसता का दिया संदेश

वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की 'पाती': रामराज्य और समरसता का दिया संदेश, वंचितों के…

8 hours ago

खरगे का PM मोदी पर विवादित टिप्पणी; देशभर में BJP का प्रदर्शन

मल्लिकार्जुन खरगे के 'बाप' वाले बयान पर मचा सियासी घमासान: PM मोदी पर टिप्पणी के…

8 hours ago

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को दी 150 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 150 करोड़ की सौगात: पूर्वांचल के पहले 'अरविंद मिल्स'…

1 day ago