PM Narendra Modi inaugurating Bhogapuram Airport and development projects in Vizianagaram, Andhra Pradesh.

विजयनगरम: पीएम मोदी ने किया अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का उद्घाटन

विजयनगरम: पीएम मोदी ने किया भोगपुरम एयरपोर्ट का उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी करोड़ों की सौगात”

विजयनगरम: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्थित भोगपुरम में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

 

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं आंध्र प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़ी हैं, जो इस बात का प्रतीक हैं कि राज्य आज किस तेज रफ्तार से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा नया एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री ने विजयनगरम में नवनिर्मित भोगपुरम एयरपोर्ट का शानदार उद्घाटन किया और इसे युवाओं के बेहतर भविष्य का ‘लॉन्चपैड’ बताया।

  • पीएम मोदी ने घोषणा की कि केंद्र की NDA सरकार ने इस नए एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी ‘श्री अल्लूरी सीताराम राजू’ के नाम पर रखने का निर्णय लिया है।

  • उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले एयरपोर्ट सिर्फ एक ही परिवार के नाम पर चढ़ जाते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदला है। (जैसे अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि और पंजाब में संत रविदास जी के नाम पर एयरपोर्ट)।

ब्लू इकोनॉमी और कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर पर जोर

प्रधानमंत्री ने तटीय अर्थव्यवस्था (Blue Economy) को मजबूत करने के सरकार के विजन को भी साझा किया।

  • पूरे क्षेत्र को ‘कोस्टल इकोनॉमिक कॉरिडोर’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

  • विशाखापट्टनम से कृष्णापट्टनम तक पुराने पोर्ट्स को आधुनिक बनाया जा रहा है, साथ ही मुलापेटा और रामायापट्टनम में नए बंदरगाहों का निर्माण हो रहा है।

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री और फ्यूचरिस्टिक टेक

युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए सरकार का फोकस अब ‘सेमीकंडक्टर’ जैसी भविष्य की तकनीक (Futuristic Tech) पर है।

विशाखापट्टनम में नए सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास इसी दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है, जिसका सीधा लाभ राज्य की प्रतिभाओं को मिलेगा।

चंद्रबाबू नायडू की तारीफ और विश्व रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने इस मौके पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की जमकर सराहना की।

  • कार्यक्रम में 13 हजार से ज्यादा आदिवासी बहनों और बेटियों ने पारंपरिक ‘ढिमसा नृत्य’ (Dhimsa Dance) प्रस्तुत कर एक नया सांस्कृतिक विश्व रिकॉर्ड बनाया।

  • पीएम मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तारीफ करते हुए कहा, “यह चंद्रबाबू के विजन की विशेषता है कि उन्होंने विकास के ऊंचे आसमान (एयरपोर्ट) और जमीन से जुड़ी आदिवासी संस्कृति (ढिमसा नृत्य), दोनों क्षितिजों को एक साथ छुआ है।”

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.