वाराणसी : ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस निकालने में 20 नाबालिग पर केस

“वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा में सोमवार की शाम आई लव मोहम्मद जुलूस निकालने में 20 नाबालिगों पर देर रात केस दर्ज किया गया”

वाराणसी 23 / ०९ / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि लल्लापुरा चौकी क्षेत्र में लगभग 15- 20 नाबालिग बच्चों द्वारा आई लव मोहम्मद बैनर के साथ जुलूस निकाले, जिनके पास कोई अनुमति नहीं थी। 20 नाबालिगों पर केस दर्ज किया गया है।

वीडियो के आधार पर सभी की पहचान कराई जा रही है। सिगरा पुलिस के अनुसार, लल्लापुरा के रहने वाले मुस्लिम सम्प्रदाय के युवकों और अज्ञात द्वारा डीजे के साथ जुलूस निकाला गया।

आवागमन को बाधित कर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जुलूस को निकालने को लेकर स्थानीय लोगों में काफी भय एवं आक्रोश व्याप्त है। 

लल्लापुरा में डीजे के साथ ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर बैनर के साथ जुलूस निकालने में सिगरा थाने में सोमवार देर रात केस दर्ज किया गया। लल्लापुरा चौकी प्रभारी प्रशांत शिवहरे की तहरीर पर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने, नई परंपरा शुरू करने, मार्ग बाधित करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

लल्लापुरा में सोमवार रात 15-20 युवक ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर बैनर के साथ जुलूस निकाल रहे थे। डीजे बजाकर आवागमन को बाधित कर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला जा रहा था। आम जन मानस को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

जुलूस को लेकर स्थानीय लोगों में भय एवं आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत कर वर्चस्व कायम कराने, सम्प्रादायिक सौहार्द बिगाड़ने और अराजकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे थे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

7 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

12 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

12 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

12 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

12 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

13 hours ago