Breaking News

उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव ने सभी जिला और विधानसभा प्रभारियों को हटाया

“सपा ने सभी जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर सभी पार्टी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक बयान में कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने हटाने के आदेश जारी किए”

लखनऊ 26 / 08 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पार्टी के संगठन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में हैं। पार्टी ने यूपी के सभी जिला और विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रभारियों को हटा दिया है। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के पहले अखिलेश यादव पार्टी संगठन को चुस्त दुरुस्त करने चाहते हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि अभी जो ज़िला और विधानसभा प्रभारी थे। उन्हें अलग-अलग समय पर अलग-अलग काम के लिए बनाया गया था। बहुत सारे ऐसे प्रभारी थे जो पार्टी के “अपना बूथ करो मजबूत” अभियान के दौरान बनाये गए थे। इनमें से कई को हटा दिया गया है। वहीं कुछ नेताओं की शिकायतें अखिलेश यादव तक पहुंची हैं।

सपा जल्द जारी करेगी नई सूची

सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव इनमें से कई प्रभारियों से खुश नहीं थे। अखिलेश यादव चाहते हैं कि जिला प्रभारी हो या विधानसभा प्रभारी ऐसे नेता को बनाया जाए  जो मजबूती से काम करें।

अब समाजवादी पार्टी नए सिरे से जिला और विधानसभा प्रभारी बनाकर लिस्ट जारी करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपने संगठन को मज़बूत कर रही है और जल्द ही नए प्रभारियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

3 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

3 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

8 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

9 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

9 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

11 hours ago