List of six new candidates announced by BJP for the UP Legislative Council (MLC) elections from graduate and teacher constituencies

यूपी विधान परिषद चुनाव: BJP ने 6 और प्रत्याशी घोषित किए, सूची पूरी

यूपी विधान परिषद चुनाव: BJP ने जारी की 6 और प्रत्याशियों की सूची, सभी 11 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पूरा”

लखनऊ:  द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर होने वाले आगामी चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने शेष छह प्रत्याशियों के नामों की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

इसके साथ ही पार्टी ने विधान परिषद चुनाव की सभी 11 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची पूरी कर ली है। इससे पहले भाजपा पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी थी।

पार्टी द्वारा जारी की गई इस नई सूची में वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

भाजपा द्वारा घोषित 6 नए प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है:

  1. वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र: केदार नाथ सिंह
  2. मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र: दिनेश गोयल
  3. इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक क्षेत्र: अशोक कुमार राठौर
  4. वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र: डॉ. प्रमोद मिश्रा
  5. आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
  6. गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र: ध्रुव त्रिपाठी

इन 6 नामों के ऐलान के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछा दी है।

अब पार्टी का पूरा फोकस सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज कर उच्च सदन में अपना संख्या बल और मजबूत करने पर होगा।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.