Official announcement of BJP candidates list for Bihar Legislative Council MLC election 2026

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने जारी की 4 प्रत्याशियों की सूची, JDU के अलावा किसी भी सहयोगी दल को नहीं दी सीट; जानें किसे कहां से मिला टिकट”

पटना: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार दोपहर चार स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

इस घोषणा के साथ ही एनडीए (NDA) के भीतर सीटों के बंटवारे की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो गई है।

खास बात यह रही कि भाजपा ने इन 8 सीटों में से चार सीटें जनता दल यूनाइटेड (JDU) को दी हैं, जबकि शेष चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी जैसे अन्य किसी भी सहयोगी दल को इस कोटे में एक भी सीट नहीं मिली है।

भाजपा द्वारा घोषित 4 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

  1. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नवल किशोर यादव
  2. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. एन.के. यादव
  3. दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: सर्वेश कुमार
  4. तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: नरेंद्र प्रसाद सिंह

50-50 फॉर्मूले पर सिमटा एनडीए का सीट बंटवारा

राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से भाजपा और जदयू की सूचियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

इस चुनाव में एनडीए ने अपने पुराने और बड़े सहयोगी जदयू के साथ 50-50 का फॉर्मूला अपनाया है। 8 सीटों में से 4 पर जदयू के प्रत्याशी मैदान में होंगे, जबकि 4 सीटों पर भाजपा ने अपने अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया है।

पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव और कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव की उम्मीदवारी को संगठन और मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा और जदयू ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दे दिए हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.