Business

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 : 4,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद

“उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (यूपीआईटीएस 2025) से 4,000 करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है। यह बात उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार को कही”

नई दिल्ली 26 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क 

राज्य के 2,400 से अधिक प्रदर्शक विभिन्न क्षेत्रों के विविध उत्पाद कर रहे प्रदर्शित पांच दिवसीय मेगा ट्रेड शो में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ बी2बी बैठकों का उद्घाटन करने के बाद यूपी के कैबिनेट मंत्री सचान ने कहा कि राज्य के 2,400 से अधिक प्रदर्शक विभिन्न क्षेत्रों के विविध उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं।

इनमें वस्त्र, हस्तशिल्प, खादी, परिधान, चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और जीआई टैग वाले उत्पाद शामिल हैं, इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, रक्षा, और चिकित्सा और फार्मा उत्पाद भी शामिल हैं।उन्होंने कहा कि शिल्पकार और कारीगरों को विदेशी खरीदारों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। 

दुनिया भर से भाग लेने वालों का स्वागत करते हुए फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईईओ) के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन ने कहा कि इस शो में 85 से अधिक देशों के 500 से अधिक विदेशी खरीदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं।

ओडीओपी कार्यक्रम और समृद्ध कृषि विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल

राज्य के प्रमुख वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) कार्यक्रम और समृद्ध कृषि विरासत को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी पहल के रूप में, एफआईईओ इस कार्यक्रम में विदेशी खरीदारों को काला नमक चावल उपहार में देगा, जो उत्तर प्रदेश की गुणवत्ता, परंपरा और निर्यात उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

कार्यक्रम से व्यापार में महत्वपूर्ण परिणाम मिलने की उम्मीद

एफआईईओ के अध्यक्ष एस.सी. रल्हन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम से व्यापार में महत्वपूर्ण परिणाम मिलने की उम्मीद है। 

एफआईईओ के एक बयान के अनुसार, पांच दिवसीय प्रदर्शनी में 2,500 से अधिक बी2बी बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिससे उत्तर प्रदेश भर के 2,000 से अधिक विक्रेताओं और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच सार्थक बातचीत होगी।

प्रदर्शनी में वस्त्र, हस्तशिल्प, खादी, परिधान, चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, ओडीओपी और जीआई टैग वाले उत्पादों जैसे पारंपरिक क्षेत्रों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, मशीनरी, चिकित्सा उपकरण और फार्मास्यूटिकल्स जैसे उभरते क्षेत्रों तक उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है।

यूपीआईटीएस 2025 निर्यात के अवसरों की खोज के लिए एक अहम मंच

वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और गोरखपुर जैसे क्षेत्रों के कारीगर और उद्यमी वैश्विक दर्शकों के समक्ष अपनी शिल्प कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। रल्हन ने जोर देकर कहा कि ‘यूपीआईटीएस 2025’ न केवल निर्यात के अवसरों की खोज के लिए एक मंच है, बल्कि संयुक्त उद्यम, तकनीकी सहयोग और विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

2 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

2 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

3 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

4 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

4 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

4 hours ago