Breaking News

यूपी उपचुनाव – ककरौली में मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप, पुलिस पर पथराव

“मीरापुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। सुबह नाै बजे तक विधानसभा क्षेत्र में कुल 13 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां ककराैली में पुलिस पर मतदान करने से रोकने का आरोप लगाते हुए मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस पर पथराव भी किया”

मुजफ्फरनगर 20 / 11 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

मीरापुर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पुलिस-प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र को छह जोन और 33 सेक्टर में बांटा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।

तीन लाख 24 हजार 571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सुबह नाै बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 11 बजे तक 26.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

ककरौली में सुबह सात बजे मतदान केंद्र पर मतदान जैसे ही शुरू हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह कहा गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया।

इसके विरोध में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों ने रोड जाम का एलान भी किया। इस दाैरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया।

कई जगह हंगामा

मतदान के दाैरान कई केंद्रों पर हंगामा हुआ तो किथाैड़ा में सपा ने पुलिस पर मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया। ककराैली में ग्रामीणों ने मतदान करने से रोकने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दाैरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।

ओवैसी, अखिलेश ने ककराैली में की थी जनसभा

बता दें कि ककराैली में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव प्रचार के दाैरान ककराैली को ही जनसभा के लिए चुना तो वहीं एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी भी यहां मतदाताओं की नव्ज भांपने पहुंचे और इसी क्षेत्र में जोर दिया।

ककरौली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर वोट डालने जाने से रोकने का आरोप लगाया। विरोध में जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया।

ककराैली में तैनात पुलिस फोर्स माैके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रोड जाम कर रहे लोगों को खदेड़ा। बताया गया कि इस दाैरान पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस फोर्स ने स्थिति  संभाली। फिलहाल यहां मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

14 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

14 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

14 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

14 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

15 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

17 hours ago