Breaking News

जौनपुर – पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश को लगी गोली, हुआ गिरफ्तार

“गौराबादशाहपुर पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त मोo उमर, घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ है। अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की, एक देशी तमंचा मय एक जिन्दा कारतुस चेम्बर मे फंस हुआ .315 बोर, एक खोखा कारतुस व एक मिस कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है”

जौनपुर / गौराबादशाहपुर 20 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्री फूलचंद पाण्डेय व चौकी प्रभारी कस्बा गौरा उपनिरीक्षक श्री रवि प्रकाश मय हमराह द्वारा दिनांक-20.11.2024 की रात्रि में विथार मोड़ के पास सघन वाहन/संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी।

मुखबिर खास की सूचना मिली की एक मोटर साइकिल से दो व्यक्ति आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रहे हैं जो नशीला मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर में हमराही कर्मचारीगण के लिलहा मोड़ के पास खड़े थे।

तभी आजमगढ़ की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल नजदीक आने पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर में हमराही कर्मचारीगण द्वारा टार्च की रोशनी से रुकवाने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति अपने आप को घिरता देख तेज गति से भगाना चाहे जिससे मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई तथा एक बदमाश वहाँ से बच कर भाग गया ।

दूसरे बदमाश को ललकारते हुए पुलिस बल द्वारा आत्मसमर्पण करने के लिये कहा गया तो बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए बार बार कहा गया।

लेकिन इसी दौरान बदमाश पुनः अपना असलहा लोड करने लगा। आत्मरक्षा में उक्त बदमाश को पकड़ने की नियत से थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा फायर किया गया, जिससे एक गोली बदमाश के पैर में लगी वह घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद उमर उर्फ उमर खान पुत्र सुहेल अहमद निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया ।

घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की, एक देशी तमंचा मय एक जिन्दा कारतुस चेम्बर मे फंस हुआ .315 बोर , एक खोखा कारतुस व एक मिस कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

घायल बदमाश मोहम्मद उमर उपरोक्त को मौके से सीएचसी चोरसण्ड गौराबादशाहपुर रवाना किया गया, जहाँ से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहाँ पर इलाजरत है।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में मुख्यतः  थानाध्यक्ष फूलचन्द पाण्डेय उ0नि0 रविप्रकाश (चौकी प्रभारी गौरा) , उ0नि0 रामचन्द्र सिंह , हे0का0 सुबाष यादव, हे0का0 विजय दूबे, हे0का0 लल्लन राम, हे0का0 वीरेन्द्र यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर रहे। 

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

13 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

14 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

14 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

14 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

14 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

16 hours ago