यूपी बोर्ड 10वीं और 12 वीं के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे
“उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा की जाएगी। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार 25 अप्रैल, यानी आज समाप्त हो जाएगा”
प्रयागराज 25 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की जाएगी। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करेगा।
बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक ही समय में जारी करेगा। परिणाम की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के मुख्यालय से की जाएगी। इस बार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की संख्या 27,32,216 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27,05,017 है।
कुल मिलाकर, दोनों कक्षाओं में 54 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक 8,140 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। अब 25 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। पिछली बार, 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित हुआ था।
रिजल्ट में शामिल होंगे ये विवरण
-
छात्र का नाम
-
रोल नंबर
-
माता-पिता का नाम
-
जिला/स्कूल कोड
-
समूह कोड
-
विषयवार प्रैक्टिकल अंक
-
विषयवार थ्योरी अंक
-
कुल अंक
-
अधिकतम अंक
-
परिणाम/डिविजन











