Breaking News

UP Assembly: योगी सरकार ने पेश किया पहला ‘इकोनॉमिक सर्वे’, सपा के ‘गो बैक’ के नारों के बीच राज्यपाल का अभिभाषण, कार्यवाही स्थगित

“उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को हंगामेदार आगाज के साथ शुरू हुआ”

लखनऊ | वरुण यादव की रिपोर्ट  The Politics Again ब्यूरो

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के इतिहास में पहली बार ‘इकोनॉमिक सर्वे’ (आर्थिक सर्वेक्षण) पेश कर विकास का नया मॉडल रखा,

 

वहीं दूसरी तरफ विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान जमकर नारेबाजी की और ‘गो बैक’ के नारे लगाए। भारी शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

पहली बार पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे

सत्र की शुरुआत से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम योगी ने कहा,

“यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार अपनी आर्थिक उपलब्धियां पेश कर रही है। हमने यूपी को पिछड़ेपन से निकालकर भारतीय अर्थव्यवस्था में एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित किया है।”

उन्होंने कहा कि यह सर्वे बजट चर्चा के दौरान सदस्यों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा।

राज्यपाल के भाषण की बड़ी बातें: माफिया पर प्रहार

सपा के भारी विरोध के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा:

  • गरीबी से मुक्ति: राज्य में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

  • जीरो टॉलरेंस: 2017 से अब तक पुलिस मुठभेड़ में 267 अपराधी मारे गए हैं।

  • संपत्ति जब्त: माफियाओं की ₹4,137 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की गई।

  • सजा: नवंबर 2019 से अब तक 129 अपराधियों को आजीवन कारावास और 2 को मृत्युदंड की सजा दिलाई गई। रासुका (NSA) के तहत 977 अभियुक्तों पर कार्रवाई हुई।

विपक्ष का हंगामा: ‘गो बैक’ के नारे

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सपा विधायकों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। हाथों में तख्तियां लिए विपक्षी विधायकों ने राज्यपाल के भाषण के दौरान लगातार ‘गो बैक-गो बैक’ और सरकार विरोधी नारे लगाए।

सीएम योगी ने विपक्ष के इस रवैये की आलोचना करते हुए कहा, “विधानमंडल लोकतंत्र का स्तंभ है, यह संवाद से चलता है, व्यवधान से नहीं।”

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

4 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

16 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

22 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

22 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

22 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago