यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान”
लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर तेजी से करवट ली है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है।
मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार से बारिश का यह दौर और अधिक उग्र होगा। इसे देखते हुए राज्य के 13 जिलों में अति भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ और 29 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
इसके साथ ही, 52 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात (बिजली गिरने) की भी प्रबल आशंका जताई गई है।
गुरुवार को इन जिलों में बरसे बदरा
बृहस्पतिवार शाम तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रयागराज में 26 मिमी, सुल्तानपुर में 20.8 मिमी, अमेठी में 19.8 मिमी और गोरखपुर में 14.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और महराजगंज में भी जमकर बारिश हुई।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 और 26 सितंबर को कई इलाकों में अति भारी वर्षा होने के आसार हैं।
इस मौसमी बदलाव का असर 27 सितंबर तक साफ तौर पर देखा जा सकेगा। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग का जिलेवार अलर्ट:
-
ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश की चेतावनी): बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और उनके आसपास के क्षेत्र।
-
येलो अलर्ट (भारी बारिश की चेतावनी): प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही (संत रविदास नगर), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अंबेडकर नगर, हमीरपुर, महोबा और उनके आसपास के क्षेत्र।
-
मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं (40-60 Kmph) की चेतावनी
-
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के क्षेत्र।











