US-Iran War Headline: ट्रंप की धमकी, आज रात मरेगी एक सभ्यता! 8 बजे डेडलाइन खत्म
मिडिल ईस्ट में ‘महाविनाश’ का काउंटडाउन शुरू! ट्रंप का खौफनाक पोस्ट- ‘आज रात एक सभ्यता की मौत होने जा रही है’
वाशिंगटन/तेहरान: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
मिडिल ईस्ट में पिछले 39 दिनों से जारी भीषण जंग अब मानव इतिहास के सबसे खतरनाक और विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को खत्म करने की जल्दबाजी में हैं, लेकिन ईरान झुकने को तैयार नहीं है।
इस टकराव ने तब वैश्विक हड़कंप मचा दिया जब ट्रंप ने ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) को न खोलने पर ईरान को पूरी तरह बर्बाद करने की धमकी दी।
आज रात खत्म हो रही है ट्रंप की ‘डेडलाइन’
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर (युद्धविराम) के लिए ईरान को जो आखिरी समय सीमा (डेडलाइन) दी थी, वह मंगलवार की रात को खत्म हो रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट शब्दों में धमकी दी है कि अगर ईरान डील नहीं मानता है, तो उसे ‘तबाह’ कर दिया जाएगा।
ट्रंप का सोशल मीडिया पर दहला देने वाला पोस्ट: “पूरी सभ्यता मर जाएगी”
इस डेडलाइन के करीब आते ही ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे पूरी दुनिया सन्न रह गई है।
ट्रंप ने लिखा है- “आज रात एक सभ्यता की मौत होने जा रही है।” अपने पोस्ट में उन्होंने आगे विस्तार से कहा: “आज रात एक पूरी सभ्यता मर जाएगी, जिसे दोबारा कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभवतः ऐसा होगा।”
हालांकि, उन्होंने ईरान में सत्ता परिवर्तन के बाद नए शासन पर उम्मीद जताते हुए थोड़ा नरम रुख भी दिखाया।
उन्होंने कहा: “हालांकि, अब जब हमारे पास पूर्ण और संपूर्ण सत्ता परिवर्तन है, जहां अलग, होशियार और कम कट्टरपंथी दिमाग मौजूद हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है, कौन जानता है?”
अंत में उन्होंने 47 सालों के संघर्ष को खत्म करने की बात करते हुए लिखा: “आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक का पता लगाएंगे।
47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का अंत आखिरकार होगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों की रक्षा करे!”
‘कयामत की रात’ और हमले का समय भी बताया
ट्रंप ने ईरान के लिए आज की रात को ‘कयामत की रात’ करार दिया है। उन्होंने न केवल धमकी दी, बल्कि हमले का सटीक समय भी सार्वजनिक कर दिया है।
ट्रंप ने कहा है कि अगर आज रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक ईरान ने डील स्वीकार नहीं की, तो उसके बाद ईरान में भयंकर तबाही मचाई जाएगी।
उन्होंने साफ कहा कि ईरान के पुल, प्लांट सब तबाह कर दिए जाएंगे और ईरान के पास एक भी पावर प्लांट नहीं बचेगा।
ट्रंप ने अल्टीमेटम दिया: “अगर ईरान चाहता है कि वो खत्म न हो तो रात 8 बजे से पहले वो डील मान ले क्योंकि 10 दिन पूरे हो गए, अब भयानक हमले होंगे।”
उन्होंने आगे भड़काऊ बयान देते हुए कहा: “ईरान को 4 घंटे के अंदर धुआं-धुआं कर देंगे और ईरान में ऐसी तबाही मचाएंगे कि ईरान कभी उठ नहीं पाएगा।”
ईरान का करारा पलटवार: “हम इस युद्ध को अंत तक ले जाएंगे”
ट्रंप की इन खौफनाक धमकियों पर ईरान ने भी कड़ा और बेखौफ रुख अपनाया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने करारा पलटवार करते हुए कहा कि हम इस युद्ध को अंत तक ले जाएंगे।
उन्होंने चेतावनी दी: “हम दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे ताकि दुश्मन भविष्य में हम पर हमले की कोई गुस्ताखी न करे।”
अराघची ने ट्रंप पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि उन्होंने ईरान से बहुत कुछ सीख ली होगी और उन्हें अब यह भी पता चल गया होगा कि उनके साथ कितने लोग खड़े हैं।
अब पूरी दुनिया की निगाहें उस ‘घड़ी’ पर टिकी हैं, जब ट्रंप की डेडलाइन खत्म होगी और मिडिल ईस्ट में या तो शांति आएगी या फिर महाविनाश।
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल चुनाव: 23 अप्रैल को मतदान, चुनाव आयोग ने 48 घंटे के…
जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, उत्तरी तट पर 3 मीटर ऊंची सुनामी की…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में NIC के हाईटेक भवन का उद्घाटन: मंडलायुक्त ने वर्चुअली और DM ने…
जौनपुर में पारा पहुंचा 44°C, भीषण गर्मी और लू के अलर्ट के बीच प्रशासन ने…
दिल्ली के प्रीत विहार में पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप: मामूली कहासुनी में युवक…
भारत-रूस के बीच 'रिलॉस' (RELOS) समझौता लागू: एक-दूसरे के सैन्य ठिकानों का करेंगे इस्तेमाल, दुनिया…