Breaking News

ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान का पलटवार, फतह मिसाइल से ‘अटैक’ की चेतावनी

‘आर-पार’ की जंग: ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान का महा-पलटवार, ‘फतह’ और ‘खैबर’ मिसाइलों से डबल अटैक की चेतावनी “

तेहरान/वाशिंगटन:द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की महाविनाश की धमकियों और रात 8 बजे की आखिरी डेडलाइन के बाद ईरान ने भी झुकने से साफ इनकार कर दिया है।

ट्रंप की ‘कयामत की रात’ वाली चेतावनी के तुरंत बाद ईरान ने पलटवार करते हुए ऐलान किया है कि अब सभी राजनयिक और अप्रत्यक्ष वार्ताएं पूरी तरह ठप कर दी गई हैं।

ईरान के एलीट गार्ड ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर’ (IRGC) ने अमेरिका को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका ने ‘रेड लाइन’ पार की, तो युद्ध की आग सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकानी होगी।

नए प्लेटफार्म से ‘डबल अटैक’, फतह और खैबर मिसाइलें तैनात

ईरान ने अमेरिका को सीधे तौर पर डराते हुए कहा है कि वह अपने हमले दोगुने करने जा रहा है। IRGC एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ने एक बेहद सख्त संदेश में कहा, “हम अपनी ‘फतह’ और ‘खैबर शेकान’ जैसी विनाशकारी मिसाइलों के लिए नए प्रक्षेपण प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करेंगे और हमलों को दोगुना कर देंगे।”

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी इस तनाव के बीच ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी ऊर्जा संपत्तियों पर मंडराते खतरे का जवाब देने में जरा भी संकोच नहीं करेगा।

नागरिक ठिकानों पर हमला हुआ तो अंजाम बुरा होगा: IRGC

IRGC ने अपने नवीनतम बयान में अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा, “हमने जानबूझकर गैर-नागरिक ठिकानों पर हमला नहीं किया है और न ही करेंगे; लेकिन, अगर हमारी नागरिक सुविधाओं पर घृणित हमले हुए तो हम उसी भाषा में जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे।”

गौरतलब है कि यह चेतावनी तब आई है जब ईरान में हालिया हवाई हमलों में दो महत्वपूर्ण पुलों और एक रेलवे स्टेशन को तबाह कर दिया गया है।

इसी के बचाव में ईरानी अधिकारियों ने युवाओं से बिजली संयंत्रों की रक्षा के लिए ‘मानव श्रृंखला’ बनाने का आह्वान किया था।

ट्रंप का दावा- ‘हमने सत्ता बदल दी है’, एयरमैन का हुआ था रेस्क्यू

एक तरफ जहां तनाव चरम पर है, वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन समयानुसार रात 8 बजे की डेडलाइन को ‘अंतिम’ करार दिया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा करते हुए लिखा, “अब हमने ईरान में सत्ता बदल दी है। अब वहां पहले की तुलना में स्मार्ट और कम कट्टरपंथी लोग हैं। 47 साल की उगाही, भ्रष्टाचार और मौत का तांडव आखिरकार खत्म होगा। आज रात दुनिया के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण पल हो सकता है।”

आपको बता दें कि ट्रंप का यह दावा और भयंकर आक्रामकता ऐसे समय में सामने आई है, जब ठीक एक दिन पहले उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईरान में फंसे एक ‘अमेरिकी एयरमैन’ (वायुसैनिक) के बेहद खुफिया रेस्क्यू ऑपरेशन की सफल जानकारी दुनिया के सामने रखी थी।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

16 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago