International

ट्रंप का 24 घंटे का अल्टीमेटम, मंगलवार रात 8 बजे डेडलाइन

ईरान में कयामत के 24 घंटे: ट्रंप का अल्टीमेटम- ‘मंगलवार आखिरी डेडलाइन’, ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा 10-सूत्रीय प्रस्ताव “

वाशिंगटन/तेहरान: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब अपने सबसे विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधा और स्पष्ट अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर मंगलवार रात 8 बजे से पहले ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान में तबाही का दरवाजा खोल देगा। ट्रंप की इस 24 घंटे की डेडलाइन ने पूरी दुनिया की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

पायलट रेस्क्यू पर ट्रंप का बड़ा खुलासा: ‘हमने खबर लीक करने वाले को ढूंढ निकालेंगे’

सोमवार को अपने संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान में गिरे अमेरिकी F-15 विमान के पायलट को बचाने के ‘महा-ऑपरेशन’ पर विस्तार से बात की।

उन्होंने सीना ठोकते हुए कहा, “दुनिया में किसी के पास अमेरिका जैसी ताकत नहीं है। 200 जवानों ने मिलकर हमारे पायलट की जान बचाई है।”

ट्रंप ने बताया कि इस 48 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 21 विमान भेजे गए थे और दुश्मन को गुमराह करने के लिए 7 अलग-अलग टीमें उतारी गई थीं।

ट्रंप ने यह भी चौंकाने वाला खुलासा किया कि पायलट के लापता होने और रेस्क्यू प्लान की खबर लीक की गई थी, और उन्होंने चेतावनी दी है कि वे लीक करने वाले गद्दार का पता लगाकर रहेंगे।

‘मंगलवार खात्मे की रात, हम ईरान का तेल ले लेते’

ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा कि मंगलवार ईरान के खात्मे की रात हो सकती है और अमेरिका एक रात में पूरे ईरान को तबाह करने की क्षमता रखता है।

उन्होंने दावा किया कि ईरान की सत्ता बदल चुकी है और नई सत्ता पहले से ज्यादा स्मार्ट लेकिन कमजोर है।

अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में ट्रंप ने कहा, “जब ईरानी लोग बम की आवाज नहीं सुनते तो परेशान हो जाते हैं, वे बम की आवाज सुनना चाहते हैं।”

उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर बस चले तो वह ईरान का सारा तेल ले लें। ट्रंप ने युद्ध का विरोध करने वाले अमेरिकियों को खुलेआम ‘मूर्ख’ (Fools) करार दिया।

ईरान का पलटवार: पाकिस्तान के जरिए भेजा 10-सूत्रीय प्रस्ताव

ट्रंप की धमकियों के बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने बड़ा दावा किया है। अधिकारी के मुताबिक, ईरान ने युद्ध खत्म करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सोमवार को ‘पाकिस्तान’ के माध्यम से अपना 10-सूत्रीय जवाब भेजा है।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के हवाले से खबर है कि ईरान ने अमेरिका के ‘अस्थायी सीजफायर’ के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है।

ईरान ने अपनी शर्तों पर युद्ध की ‘स्थायी समाप्ति’ की मांग की है। ईरान की प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  1. क्षेत्रीय लड़ाई का पूरी तरह अंत।

  2. सभी कड़े प्रतिबंधों (Sanctions) से राहत।

  3. देश के पुनर्निर्माण के लिए समर्थन।

  4. होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित ट्रांजिट के लिए नए नियम।

अब पूरी दुनिया की नजरें मंगलवार रात 8 बजे की डेडलाइन पर टिकी हैं कि क्या मिडिल ईस्ट में शांति समझौता होगा या फिर महाविनाश की शुरुआत।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago