त्रिशूर – 700 लोगों की जीएसटी टीम ने जब्त किया 104 किलो सोना

“केरल में राज्य जीएसटी विभाग की खुफिया शाखा के 700 अधिकारियों की टीम ने अपनी तरह के पहले आपरेशन में त्रिशूर में सोने के आभूषण बनाने वाली कई कंपनियों पर छापेमारी कर 104 किलोग्राम किलोग्राम बेहिसाबी सोना जब्त किया है। किसी को इस आपरेशन की भनक नहीं लग सके इसलिए अधिकारी पर्यटक बस से विभिन्न जगहों पर छापेमारी के लिए पहुंचे”

त्रिशूर 26 / 10 / 2024  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार
केरल में राज्य जीएसटी विभाग की खुफिया शाखा के 700 अधिकारियों की टीम ने अपनी तरह के पहले आपरेशन में त्रिशूर में सोने के आभूषण बनाने वाली कई कंपनियों पर छापेमारी कर 104 किलोग्राम किलोग्राम बेहिसाबी सोना जब्त किया है।
किसी को इस आपरेशन की भनक नहीं लग सके इसलिए अधिकारी पर्यटक बस से विभिन्न जगहों पर छापेमारी के लिए पहुंचे। टोरे डेल ओरो नाम से की गई यह छापेमारी बुधवार शाम से गुरुवार 11 बजे तक की गई।

टोरे डेल ओरो नाम एक स्पेनिश शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ ‘सोने का टावर’ होता है।अधिकारियों ने बताया कि अपनी तरह के पहले इस आपरेशन को काफी सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया।

बुधवार (23 अक्टूबर) को लगभग 700 अधिकारियों को दो स्थानों पर इकट्ठा हुए। इसके बाद अधिकारियों को पर्यटक बसों में त्रिशूर के विभिन्न स्थलों पर ले जाया गया। ऐसा दर्शाया गया कि वे स्टडी टूर के लिए जा रहे हैं।

खतरे में पड़ सकता मिशन

इस ऑपरेशन में शामिल वरिष्ठ जीएसटी अधिकारी ने कहा, हमने गोपनीयता बनाए रखने के लिए पर्यटक बसों को चुना। विभागीय वाहनों में अधिकारियों को ले जाने से सूचना लीक होने का खतरा हो सकता था।

अगर सोने के कारोबारियों को हमारे ऑपरेशन की भनक लग गई, तो इससे हमारा मिशन खतरे में पड़ सकता था। अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है। जब्त सोने तथा अन्य दस्तावेज का सत्यापन पूरा होने के बाद ही वे कर चोरी की सटीक राशि का अनुमान लगा पाएंगे।

7 महीने तक जुटाई गई जानकारी

एक अधिकारी ने बताया कि छह से सात महीने तक जानकारी जुटाने के बाद छापेमारी की गई। इस आपरेशन का विवरण केवल पांच से छह शीर्ष अधिकारियों के बीच ही साझा किया गया। अधिकारियों ने अलग-अलग समूहों में छापेमारी को अंजाम दिया।

कुछ अधिकारी कंपनियों में घुस गए, जबकि अन्य बाहर खड़े होकर कर्मचारियों पर नजर रख रहे थे। कुछ अधिकारी बाहर खड़े आटोरिक्शा से भी निगरानी रख रहे थे।

अधिकारी ने बताया, जिन कंपनियों पर छापा मारा गया, उनमें से कुछ कर्मचारियों ने सोना लेकर भागने की कोशिश की थी। उन्हें पकड़ लिया गया।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

3 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

15 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

21 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

21 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

21 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago