मंडी – भीख मांगने वाले बच्चो का भविष्य संवारने के लिए टास्क फोर्स का गठन

“हिमाचल का मंडी जिला अब भीख मांगने वाले बच्चों से मुक्त होगा। इसके लिए जिला में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स ने सुंदरनगर बस स्टैंड समेत जिला में आठ स्थान चिह्नित किए हैं”

मंडी 26 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

भीख मांगने वाले बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। टास्क फोर्स के द्वारा बच्चों समेत उनके माता-पिता की काउंसलिंग कर उनका स्कूलों में दाखिला करवाया जाएगा।

मंडी जिला में अब भीख मांगने वाले हाथ कलम थामेंगे। जिला स्ट्रीट सिचुएशन यानी सड़क व गली में रहकर कार्य करने और भीख मांगने वाले बच्चों से मुक्त होगा।

इसके लिए जिला में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स ने सुंदरनगर बस स्टैंड समेत जिला में आठ स्थान चिह्नित किए हैं।

भीख मांगने वाले बच्चों का स्कूल में कराया जाएगा दाखिला

टास्क फोर्स प्रत्येक माह की 23 तारीख को इन चिह्नित स्थानों पर निरीक्षण करेगी। बच्चों समेत उनके माता-पिता की काउंसलिंग कर उनका स्कूलों में दाखिला करवाया जाएगा। इससे बाल भिक्षावृत्ति पर भी अंकुश लगेगा।

जागरूकता फैलाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

देश में स्ट्रीट सिचुएशन में रह रहे बच्चों के लिए इस साल अक्टूबर से सितंबर 2025 तक विशेष जागरूकता व रेस्क्यू अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत जिला में भी टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

इसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, स्थानीय पंचायत, शहरी निकाय प्रतिनिधि, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य को शामिल किया गया है।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में सड़क व गली में रहकर कार्य करने और भीख मांगने वाले बच्चे न के बराबर हैं लेकिन झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे अन्य राज्यों के बच्चों की बाल भिक्षावृत्ति की शिकायतें अकसर सुनने को मिलती हैं।

भिक्षावृत्ति न कराने का आग्रह

इसलिए भीख मांगने वाले बच्चों का स्कूलों में पंजीकरण करवाना आवश्यक है। पिछले दिनों सुंदरनगर बस स्टैंड व आंबेडकर नगर में टास्क फोर्स की टीम ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों से भिक्षावृत्ति न करवाने का उनके माता-पिता से आग्रह किया गया। यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी बच्चे स्कूल जाकर पढ़ाई हर हाल में जारी रखें।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

3 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

15 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

21 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

22 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

22 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago