Breaking News

हिंदू त्योहार आते ही जिनको गर्मी चढ़ जाती है, हम उनकी गर्मी को…’, फिर से गरजे सीएम योगी

“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिर से सख्त बयान दिया है। योगी ने कहा, जिन लोगों को हिंदू त्योहार आते ही गर्मी चढ़ जाती है, उनकी गर्मी को ठंडा करने के लिए हमें डेंटिंग पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है” 

श्रावस्ती 27 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से सख्त रूख अपनाया है और बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा, कुछ लोग हैं जिनको शांति अच्छी नहीं लगती, कल्याण अच्छा नहीं लगता, जब भी कोई हिंदू पर्व और त्योहार आता है, उनको गर्मी आने लगती है और उनकी गर्मी को शांत करना भी हमें आता है। हमें उनकी गर्मी शांत करने के लिए डेंटिंग-पेंटिंग का सहारा लेना पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, बहनों और भाइयों, आपने देखा होगा, महापुरुष किसी भी परंपरा में हों, उनका सम्मान होना चाहिए। आस्था अंतःकरण का विषय है, प्रदर्शन का विषय नहीं हो सकती।

जिसकी जो आस्था है, अपनी आस्था के अनुसार अपने कार्यक्रमों को संपन्न करे, किसी को आपत्ति नहीं होगी, एक तरफ इस्लाम अनुयायी बुतपरस्ती का विरोध करेंगे लेकिन दूसरी तरफ I LOVE MOHAMMAD के नाम पर, आस्था के नाम पर तोड़फोड़ करेंगे।

योगी ने आगे कहा, ये लोग आस्था के नाम पर आगजनी करेंगे, आस्था के नाम पर राह चलते हुए नागरिकों पर हमला करेंगे, बेटियों का जीना हराम करेंगे और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर आगजनी करेंगे, पुलिस पर हमला करेंगे। ऐसा करने वालों को साफ संदेश देता हूं कि, छेड़ोगे तो फिर छोड़ेंगे भी नहीं और छोड़ेंगे नहीं तो फिर छूटोगे भी कभी नहीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, अराजकता बर्दाश्त नहीं

सीएम ने श्रावस्ती में फिर से दोहराया, हम सबको सम्मान देंगे, सबको सुरक्षा देंगे, लेकिन अगर कोई उस सम्मान, उस सुरक्षा से छेड़छाड़ करने की हिम्मत करेगा, निर्दोष नागरिकों पर हमला करेगा, तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह कार्रवाई एक मिसाल बन जाएगी। मैं फिर कहूंगा कि अगर किसी ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करके उत्पात मचाने की हिम्मत की… तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी…”

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

6 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

11 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

11 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

11 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

11 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

11 hours ago