“सरपतहां थाना क्षेत्र के रामरायपुर स्थित एक बगीचे में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक स्थानीय नेता के छोटे भाई का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी”
जौनपुर 10 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
पुलिस के मुताबिक, मामला मंगलवार शाम का है, जब अनुराग शर्मा (35), जो उपाध्यायपुर के निवासी थे, अपने मित्र प्रमेश के साथ कहीं बाहर गए थे। शाम के करीब 4:00 बजे, प्रमेश ने अनुराग को बगीचे के पास छोड़कर वापस लौटने की बात बताई।
हालांकि, देर रात तक जब अनुराग घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अनुराग के बड़े भाई अनुपम पंडित, जो बीजेपी के स्थानीय नेता हैं, ने प्रमेश से संपर्क किया और उसे फोन पर इस बारे में पूछा। प्रमेश ने बताया कि उसने अनुराग को बगीचे में छोड़कर घर लौट आया था।
बगीचे में शव पड़ा मिला
रात भर की तलाश के बाद भी अनुराग का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने बगीचे में अनुराग का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद सरपतहां थाना प्रभारी अमित सिंह सहित पुलिस का एक बड़ा दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो भाइयों में सबसे छोटा था
पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। अनुराग शर्मा अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अनुपम पंडित भाजपा के स्थानीय नेता हैं।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…