“विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ‘उनकी (आरएसएस) विचारधारा संविधान के खिलाफ है। वे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। वे भारत की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण करना चाहते हैं और देश का पैसा अंबानी-अडानी को सौंपना चाहते हैं”
अहमदाबाद 10 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
राहुल गांधी ने वक्फ विधेयक पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक धार्मिक स्वतंत्रता और संविधान पर हमला है। हमारे दलित नेता टीका राम जूली के मंदिर जाने के बाद, भाजपा नेताओं ने मंदिर की सफाई करवाई। यह हमारा धर्म नहीं है।’
राहुल ने कहा कि हमारी विचारधारा कहती है कि ये देश हर जात, धर्म और भाषा का है। इस देश की संस्थाएं किसी एक संगठन के नहीं हैं, ये कांग्रेस पार्टी के नहीं हैं। ये जनता के हैं इसलिए जनता का उन पर कंट्रोल होना चाहिए। यही लड़ाई चल रही है।
राहुल ने कहा कि कुछ समय पहले बीजेपी ने लोकसभा में वक्फ बिल पास किया। ये फ्रीडम ऑफ रिलीजन और संविधान पर आक्रमण है। इसके कुछ दिन बाद उनके न्यूजपेपर ऑर्गनाइजर में लिखा गया कि अब जो ईसाई कम्यूनिटी की जमीन है, उस पर वे आक्रमण करने जा रहे हैं। अब वो सिखों के पास भी जाएंगे। आप ये मत सोचिए कि ये आप पर आक्रमण नहीं है।
राहुल ने कहा कि हर धर्म और भाषा को इस देश में इज्जत मिलना चाहिए। ये देश सभी का हो और हर धर्म, जात और भाषा को इस देश से फायदा मिले। टीकाराम जूली हमारे राजस्थान के सीएलपी हैं, वह दलित हैं और मंदिर गए थे।
उनके मंदिर में जाने के बाद बीजेपी के नेताओं ने मंदिर को साफ करवाया, धुलवाया। वो (बीजेपी) अपने आप को हिंदू कहते हैं और एक दलित को मंदिर जाने का अधिकार नहीं देते हैं। जब वो जाता है तो वे मंदिर को धुलवाते हैं, ये हमारा धर्म नहीं है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…