“हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग संभवत: शॉट सर्किट से लगी और इस घटना में जान गंवाने वालों में कई बच्चे हैं”
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार सुबह बड़ी अनहोनी हो गई। यहां ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार सुबह भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग संभवत: शॉट सर्किट से लगी और इस घटना में जान गंवाने वालों में कई बच्चे हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल ले जाए गए सभी 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इस इमारत से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता एक लंबी और संकरी सीढ़ी थी, लेकिन लोग उस रास्ते से तेजी से बाहर नहीं निकल सके।
पुलिस ने बताया कि इमारत के अंडरग्राउंड पर आभूषण की दुकानें थीं और ऊपरी मंजिल पर एक फ्लैट में लोग रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि धुआं फैलने से लोगों का दम घुटने लगा। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है।
सभी मृतकों के नाम की लिस्ट भी जारी की गई है। वहीं फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट के डीजी ने बताया कि हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। घटना के समय मकान में कुल 21 लोग थे। सभी को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था।
घर वालों के अलावा छुट्टियां मनाने उनके कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। ये निजामों के जमाने का घर है। इसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा दो फ्लोर और हैं। घटना के दौरान दूसरी मंजिल पर 4 लोग थे, जो वहां से अपने आप को बचाने में कामयाब रहे।
कब और कैसे लगी आग?
तेलंगाना राज्य आपदा प्रतिक्रिया और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक वाई नागी रेड्डी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि आग सुबह छह बजे से सवा छह बजे देखी गई।
उन्होंने बताया कि सुबह 6.16 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली और दमकल गाड़ी जल्द ही वहां पहुंच गई। उन्होंने बताया कि अंडरग्राउंड पर दुकानें थीं, जबकि इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर आवासीय परिसर था। रेड्डी ने कहा कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉपिंग क्षेत्र में बिजली की मुख्य आपूर्ति में शॉर्ट सर्किट होना प्रतीत होता है।
पीएमओ ने मुआवजे का किया ऐलान
इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक हादसे में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की राशि देने का ऐलान किया गया है।
पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हैदराबाद, तेलंगाना में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…
रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…
युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…
भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…
धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…
केंद्र सरकार का 'विशेष अभियान 6': DARPG सचिव ने की तीसरी समीक्षा बैठक, 'कबाड़ से…