Breaking News

पाक‍िस्‍तान के सिंध में मारा गया लश्कर का कमांडर आतंकी सैफुल्लाह

“लश्कर- ए- तैयबा का कमांडर और एक बड़ा आतंकवादी सैफुल्लाह के पाकिस्तान के सिंध में मारा गया है”

नई दिल्ली 19 / 05 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

आतंक का दूसरा नाम सैफुल्लाह के कई नाम हैं जैसे सैफुल्लाह उर्फ विनोद कुमार उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ खालीद उर्फ वनियाल उर्फ वाजिद उर्फ सलीम भाई। सैफुल्लाह नेपाल में लश्कर- ए- तैयबा के पूरे आतंकी मॉड्यूल का काम संभालता था। सैफुल्लाह का मुख्य काम लश्कर की आतंकवादी गतिविधियों के लिए कैडर और आर्थिक मदद मुहैया कराना था। 

अधिकारियों ने बताया कि सैफुल्लाह को पाकिस्तान सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि निजामनी आज (रविवार को) दोपहर सिंध के मतली में अपने घर से बाहर किसी काम से निकला था और जैसे ही वह एक चौराहे के पास पहुंचा, अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। 

कौन था सैफुल्लाह, किससे की शादी

सैफुल्लाह ने नेपाली नागरिक नगमा बानू से निकाह भी किया था। सैफुल्लाह लश्कर और जमात उद दावा के लिए रिक्रूटमेंट और फंड कलेक्शन का काम करता था। हाल ही सैफुल्लाह खालिद ने अपना ठिकाना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के मतली में बना लिया था।

वहीं से वह लश्कर-ए-तैयबा, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकवादी समूह और उसके मुखौटा संगठन जमात-उद-दावा के लिए काम करता रहा, जिसका मुख्य उद्देश्य आतंकवादी अभियानों के लिए भर्ती और धन उगाही करना था।

भारत में हुए इन आतंकी हमलों में था शामिल

सैफुल्लाह भारत में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल रहा था, जिसमें रामपुर के सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले, नागपुर में संघ मुख्‍यालय पर हमले, आईआईएससी बेंगलुरु पर हुए बम धमाके में  इसका नाम शामिल था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक, इसे रव‍िवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के माटली तालुका में मार गिराया गया। 

ये आतंकी सरगना नेपाल के रास्ते लश्कर के आतंकवादियों को भारत में घुसाने का भी काम करता था। पांच वर्षों की अवधि में किए गए इन हमलों में कई लोगों की जान चली गई और भारतीय धरती पर लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों में भारी वृद्धि हुई थी।

Santosh SETH

Recent Posts

11वां आयुर्वेद दिवस: 89 लाख भारतीयों का संकल्प, 10 देशों में गूंज

11वें आयुर्वेद दिवस को लेकर देश में भारी उत्साह: 89 लाख नागरिकों ने लिया संकल्प,…

6 minutes ago

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

भागलपुर में बाढ़ का कहर: सुल्तानगंज के तरेटा गांव में 6 बच्चों की डूबने से…

13 minutes ago

रोहिणी जेल में कैदी की निर्मम हत्या, तंबाकू कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष

दिल्ली की रोहिणी जेल में खूनी संघर्ष: तंबाकू के अवैध कारोबार को लेकर अंडरट्रायल कैदी…

22 minutes ago

शिवराज का मान पर तीखा प्रहार: ‘नशे में विधानसभा पहुंचते हैं पंजाब के सीएम’

पंजाब में नशा मुक्ति पर सियासी संग्राम: शिवराज का भगवंत मान पर तीखा प्रहार—'नशे में…

31 minutes ago

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली-अजमेर में कांग्रेस को झटका, BJP के बने मेयर।

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…

39 minutes ago

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

4 hours ago