किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि, चारों आरोपी गिरफ्तार

“मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में मुस्तफाबाद बाजार के निकट स्थित एक तालाब में शुक्रवार सुबह अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी का शव उतराया हुआ मिला था। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों व एक युवती पर किशोरी की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया था”
 
मछलीशहर 24 / 11 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट 
 
शनिवार को किशोरी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि किशोरी की मौत शव मिलने से एक दिन पूर्व हो गई थी।
 
मृतक किशोरी के पिता ने कोतवाली में बीते 20 नवंबर को पुत्री के गायब होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लिया था। किंतु मृतक के पिता के अनुसार पुलिस ने रेहान, मन्नान व फिरदौस को बृहस्पतिवार की शाम रुपये लेकर छोड़ दिया था।
 
इसके बाद तीनों ने उनकी बेटी का अपरहण कर दुष्कर्म किया और तालाब में फेंक दिया। मृतक के पिता के अनुसार बृहस्पतिवार को वह रेहान के घर गया था। जहां घर पर उसकी बहन रुखसार ने फोन पर मेरी बेटी से बात भी कराई थी।
 
इसके बाद उसने पुलिस के दबाव में मोबाइल नंबर दिया था, किंतु बाद में बंद हो गया। शुक्रवार सुबह बाजार स्थित तालाब के पास बेटी का शव प्राप्त हुआ। मृतक के पिता की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किशोरी की हत्या गला दबाकर होने की पुष्टि हुई है। मामले की विवेचना कर रहें क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.