दूल्हे पर दुष्कर्म और एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज, प्रेमिका की इंट्री से टूटी शादी

“केराकत तहसील के पराऊगंज बाजार से पांच किलोमीटर मीटर दूर शुक्रवार की शाम एक घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। तभी वहां एक अनजान लड़की पहुंची और दुल्हन से कुछ ऐसा कहा कि शादी टूट गई। बाद में पता चला कि वह दूल्हे की गर्लफ्रेंड थी”
 
जौनपुर 24 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 
 
केराकत तहसील के पराऊगंज बाजार से पांच किलोमीटर मीटर दूर शुक्रवार की शाम दुल्हन शादी का जोड़ा पहनकर, हाथों में मेहंदी लगाकर बरात का इंतज़ार कर रही थी। परिवार के लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। तभी वहां एक अनजान लड़की पहुंची।
 
लड़की ने पूछा कि दुल्हन कहां है। लोगों ने बताया कि वह अंदर बैठी है। लड़की अंदर चली गई। उसने दुल्हन के कान में फुसफुसाकर कहा कि मुझे तुमसे कुछ जरूरी बात करनी है। इसके बाद वह दुल्हन को दूसरे कमरे में ले गई। उसने दुल्हन को ऐसा राज बताया कि उसकी शादी टूट गई।
 
वह अनजान लड़की दूल्हे की गर्लफ्रेंड थी। लड़की ने कहा- मैं लड़के के पड़ोस के गांव में रहती हूं। पिछले कई सालों से तुम्हारे दूल्हे से मेरा अफेयर चल रहा है। उसने मुझे शादी का झांसा दिया है और यहां वह मुझे बताए बिना तुमसे शादी करने आ रहा है।
 
उसने अपने साथ हुए शारीरिक शोषण का फोटो और वीडियो भी लड़की को दिखाया। दुल्हन ने अपने माता-पिता को बुलाया। लड़की ने दुल्हन को दूल्हे से अफेयर के कई सबूत भी दिखाए।
 
पहले तो दुल्हन के परिजन प्रेमिका पर नाराज हुए, लेकिन फोटो और वीडियो देखने के बाद यकीन कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी नेवढि़या अमित पांडेय ने बताया कि दूल्हे मोनू प्रजापति पर दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.