“हिमाचल की करीब 270 कंपनियों पर अमेरिका की ओर से फार्मा उद्योग पर टैरिफ लगाने का सीधा प्रभाव पड़ेगा। इस समय भारत से अमेरिका निर्यात होने वाली दवाओं पर कोई टैरिफ नहीं लगता”
“शिमला 14 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट”
अमेरिका की ओर से फार्मा उद्योग पर टैरिफ लगाने की स्थिति में हिमाचल की करीब 270 कंपनियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। हिमाचल में करीब 650 फार्मा कंपनियां काम कर रही हैं। इनमें से 270 कंपनियां अपने उत्पाद निर्यात करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन में गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) प्रमाणित हैं। हिमाचल से सालाना करीब 10,000 करोड़ की दवाएं निर्यात होती हैं। इस समय भारत से अमेरिका निर्यात होने वाली दवाओं पर कोई टैरिफ नहीं लगता।
हालांकि अमेरिका से आयात होने वाली दवाओं पर भारत 10 फीसदी टैरिफ लगाता है। बद्दी में घरेलू और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की निर्माण इकाइयां हैं। देश में कुल दवा निर्माण का करीब 35 फीसदी हिमाचल में तैयार होता है। शुरूआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने जब रेसिप्रोकल टैरिफ की घोषणा की तो फार्मास्यूटिकल्स, कॉपर, सेमीकंडक्टर, लकड़ी, बुलियन, एनर्जी और कुछ मिनरल को टैरिफ से छूट दी, क्योंकि यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं।
रेसिप्रोकल टैरिफ में फार्मास्यूटिकल्स को राहत इसलिए मिली क्योंकि आयातित दवाएं, विशेष रूप से भारत से आने वाली जेनेरिक दवाएं, अमेरिकी हेल्थ सिस्टम की लागत को कम रखने में मदद करती हैं। हिमाचल के फार्मा उद्योग संचालक अमेरिका के रुख पर नजर बनाए हैं।
9 जुलाई तक टाला है टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 9 अप्रैल को कहा था कि फार्मास्युटिकल्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से दी गई छूट जल्द समाप्त होगी। मंगलवार रात उन्होंने कहा कि, हम बहुत जल्द ही फार्मास्युटिकल्स पर एक बड़ा टैरिफ लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं।
हालांकि किस देश पर कितना टैरिफ लगेगा इसे लेकर ट्रंप ने स्थिति साफ नहीं की है। भारत अमेरिका को बड़ी मात्रा में फार्मास्युटिकल्स का निर्यात करता है। अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का 2 अप्रैल को एलान किया था, लेकिन बाद में इसे 90 दिनों के लिए 9 जुलाई तक टाल दिया।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…