मंडी : वोल्वो बस पहाड़ी से टकराकर पलटी, 17 पर्यटक जख्मी

“दिल्ली से कसोल जा रही वोल्वो बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत 17 पर्यटक जख्मी हुए हैं” 

“मंडी 14 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट” 

मनाली-किरतपुर फोरलेन पर बिंद्रावणी के पास वोल्वो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत 17 पर्यटक जख्मी हुए हैं। इनमें 12 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। घायल पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। हादसा मंडी में मलोरी टनल के आगे बिंद्रावणी में रविवार सुबह चार बजे के करीब हुआ।

घटना के समय वोल्वो बस में 32 पर्यटक यात्री सवार थे। वोल्वो दिल्ली से पर्यटकों को लेकर कसोल जा रही थी। पुलिस ने बिलासपुर के घुमारवीं के गांव डंगार के चालक पर लापरवाही से बस चलाने का मामला सदर थाना में दर्ज किया है।हालांकि, हादसे में सभी को मामूली चोटें आई थीं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 को घटना की जानकारी दी। पंडोह पुलिस के एएसआई अनिल कटोच पुलिस टीम के साथ सुबह हादसा स्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बिंद्रावणी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। बस पहाड़ी से टकराकर पलट गई।

घटना के बाद पंडोह पुलिस ने जख्मी चालक और परिचालक समेत 17 यात्रियों का मेडिकल करवाया है। इसके बाद उन्हें भेज दिया है। दो घायलों को नेरचौक के लिए ले जाया गया है, जहां हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

ये हुए जख्मी

चालक प्यार चंद (55) बिलासपुर घुमारवीं, सुनील कुमार (29) कांगड़ा रक्कड़, एश्ली सिहांता (23) पंजाब मोगा, प्रथम जैन अंबाला कैंट (22), प्रशांत महाराष्ट्र (39), अभिजीत चौधरी चांदगढ़, प्रणय सरवांगी गुरुग्राम, मुस्कान हिसार हरियाणा, पलक्षा गुरुग्राम, शिवांगनी गुरुग्राम, हरिहरण महाराष्ट्र, रौनक परमार महाराष्ट्र, इंद्रजीत गाजियाबाद यूपी, धनंजय महाराष्ट्र ईस्ट मुंबई, सूरज रावत उस्मानावाद महाराष्ट्र के रूप में हुई है। शेष अन्य 16 को मामूली चोटें आने से उनका मेडिकल नहीं करवाया है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

14 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

14 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

14 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

21 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

21 hours ago