Breaking News

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी कारी सईद की संदिग्ध मौत

पाकिस्तान में ‘अज्ञात’ धुरंधर का खौफ जारी: इस्लामाबाद में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ आतंकी की संदिग्ध मौत”

इस्लामाबाद: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

पाकिस्तान से भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजधानी इस्लामाबाद में प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ (LeT) के एक वरिष्ठ कैडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

मृतक आतंकी की पहचान कारी सईद अब्दुल अजीज के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे अन्य आतंकियों और उनके आकाओं में भारी हड़कंप मच गया है।

खाना खाकर मस्जिद पहुंचा और गिरकर हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, कारी सईद अब्दुल अजीज इस्लामाबाद स्थित क्यूबा मस्जिद (Cuba Mosque) में नमाज पढ़ने गया था।

बताया जा रहा है कि मस्जिद पहुंचने से पहले उसने किसी अज्ञात जगह पर खाना खाया था। मस्जिद के गेट पर पहुंचते ही कारी सईद अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मौत का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन अचानक हुई इस मौत ने कई सवाल (जहर दिए जाने का शक) खड़े कर दिए हैं।

कश्मीर में मारे गए आतंकियों के परिवारों का था हैंडलर

लश्कर-ए-तैयबा में कारी सईद अब्दुल अजीज की भूमिका बेहद अहम थी। वह उस विभाग की जिम्मेदारी संभालता था,

जो जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए लश्कर आतंकियों के परिवारों से संपर्क करता था और उन्हें आर्थिक व अन्य मदद मुहैया कराता था।

‘अज्ञात गनमैन’ का कहर: लश्कर कमांडर का कबूलनामा

कारी सईद की यह संदिग्ध मौत ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर हनीफ का एक वीडियो सामने आया था।

  • वायरल वीडियो में हनीफ ने रोते हुए कबूल किया था कि “अज्ञात गनमैन” (Unknown Gunmen) पिछले 3-4 सालों में उनके 30 से ज्यादा आतंकवादियों को मार चुके हैं।

  • हनीफ ने अपनी बौखलाहट में इसका सीधा आरोप भारतीय खुफिया एजेंसियों पर लगाया था और कहा था कि उन्हें आजाद कश्मीर में भी चैन से नहीं रहने दिया जा रहा।

  • पाकिस्तान के पेशावर, रावलपिंडी, कराची, मुजफ्फराबाद और रावलकोट जैसे अलग-अलग सुरक्षित शहरों में उनके कैडर्स को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

क्या है लश्कर-ए-तैयबा?

लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान का एक कुख्यात और प्रतिबंधित इस्लामी आतंकी संगठन है। इसकी स्थापना 1980 के दशक के अंत में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज मुहम्मद सईद और अब्दुल्ला आजम ने की थी।

इसका मुख्य उद्देश्य भारत, खासकर जम्मू-कश्मीर में आतंक फैलाना है। यह संगठन भारत में 26/11 के मुंबई हमले सहित कई बड़े और खूनी आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है।

Santosh SETH

Recent Posts

खाकी की आड़ में रंगदारी: SIT ने 2 पुलिसकर्मियों समेत 3 को किया गिरफ्तार

खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…

4 hours ago

रायबरेली में अखिलेश के ‘PDA रथ’ पर उमड़ी भीड़, 2027 का शंखनाद

मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…

4 hours ago

यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसा: चालक की लापरवाही से 9 यात्री मरे

यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…

4 hours ago

भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठन मंत्रियों की नई सूची जारी

भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…

4 hours ago

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

21 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

22 hours ago