सुल्तानपुर : 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

“सुल्तानपुर में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते से आरोपी उसे कार में बैठा ले गए। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया”

सुल्तानपुर 17 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सुल्तानपुर में शुक्रवार को 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा सुबह 7 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। रास्ते से आरोपी से अपने साथ कार में बैठा ले गए। मामले में पीड़िता के सोशल मीडिया दोस्त और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की 14 वर्षीय छात्रा अपने माता-पिता के साथ शहर में रहती है। वह 10वीं में पढ़ाई कर रही है। पीड़िता की मां के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए निकली थी।

अमहट पार्क के पास धम्मौर के मनियारपुर निवासी अंकित गुप्ता मिला। वह चार पहिया वाहन से था। स्कूल छोड़ने के बहाने बेटी को कार में बैठा लिया। उसे लेकर पर्यावरण पार्क पहुंचा। वहां उसके दो साथी प्रदीप और सौरभ भी गाड़ी में बैठ गए।

मां ने बताया कि स्कूल छोड़ने के बजाय उसकी बेटी को बहलाकर आरटीओ कार्यालय के पास एक मकान में ले गए। वहां दुष्कर्म किया। उसके हाथ-पैर पकड़कर और मुंह में गमछा बांधकर वारदात को अंजाम दिया। एक घंटे बाद उसे होश आया तो वह मदद के लिए चीखी। आवाज सुन पड़ोसी महिलाएं पहुंची। लेकिन, तब तक आरोपी वहां से भाग निकले थे।

पीड़िता ने घटना की जानकारी सबसे पहले मौसी को दी। उसके बाद छात्रा के माता-पिता पहुंचे। मां की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम अंकित, प्रदीप और सौरभ के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य दोनों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी चैटिंग

पीड़िता की मां के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे आरोपी अंकित से उनकी बेटी की इंस्टाग्राम पर चैटिंग हुई थी। उसने मिलने के लिए कहा था। लेकिन, बेटी ने मना कर दिया था। इसके बावजूद शुक्रवार को अंकित उससे मिलने पहुंच गया। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम किया।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.