प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हॉकी चयन परीक्षण 04 दिसम्बर को

“क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ.प्र. एवं उ.प्र. हॉकी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 21 दिसम्बर, 2024 तक इटावां में किया जा रहा है”

जौनपुर 30 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के सब जूनियर बालिका हॉकी खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 04 दिसम्बर 2024 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा।   जनपद स्तर पर चयनित सब जूनियर हॉकी खिलाड़ी ही 06 दिसम्बर, 2024 को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 9.30 बजे से प्रतिभाग करेंगी।

मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जो इटावां में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर जनपदीय चयन/परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं।