“दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली एक लड़की अपने मालिक के घर के स्नानगृह में फंदे से लटकी मिली। पुलिस लड़की की उम्र की पुष्टि करने का प्रयास कर रही है। उसके माता-पिता ने कहा है कि वह 17 वर्ष की है, लेकिन मालिक ने दावा है कि उम्र 19-20 वर्ष के आसपास है”
वसंत कुंज 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हालांकि, प्रारंभिक मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि लड़की की उम्र 14 साल थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वसंत कुंज थाने को बुधवार को घटना की सूचना मिली। एक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि एक युवती स्नानगृह में शॉवर के पाइप से लटकी हुई थी।
रायबरेली की निवासी लड़की डेढ़ महीने से घर में काम कर रही थी। बुधवार सुबह आठ बजे काम के लिए घर आई थी। शाम चार बजे घर के मालिक दीपक के घर लौटने पर उसने उनके लिए दरवाजा खोला। इसके बाद दीपक, उनकी पत्नी और बच्चे सोने चले गए। शाम छह बजे रसोइया आया।
जब लड़की ने घर की घंटी बजने पर जवाब नहीं दिया तो दीपक की पत्नी ने दरवाजा खोला और पाया कि लड़की कहीं नहीं दिख रही है। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं मिला तो चाबी से स्नानगृह का दरवाजा खोला तो लड़की को शॉवर पाइप से लटकता हुआ पाया।
पीएम मोदी ने किया "पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन का भविष्य" सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- 'भारत…
पीएम मोदी ने 20वें रोजगार मेले में 51,000 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- 'विकसित…
दमोह: शक और घरेलू विवाद में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से पत्नी और तीन मासूम…
डूसू चुनाव परिणाम: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष सहित तीन पदों पर कब्जा; निर्दलीय दीपांशु शौकीन…
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…