“दिल्ली में गुरुवार रात एक नाबालिग युवक की हत्या के बाद हालात बिगड़ गए हैं। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों के तैनात करना पड़ा है। हैरानी की बात ये है कि इस घटना के बाद अब मुस्लिम बहुल इलाके से दिल्ली की गलियों में भी पलायन के पोस्टर लग गए हैं। इलाके के हिंदू परिवार घर-बार बेचकर चले जाना चाहते हैं। घर के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है, ‘हिंदू पलायन, ये मकान बिकाऊ है योगी जी”
सीलमपुर 18 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार रात दिल 17 साल के एक युवक कुणाल की नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपी विशेष समुदाय के बताए जा रहे हैं। 17 वर्षीय कुणाल की घर से करीब 100 मीटर दूर बदमाशों ने उसे घेर कर हत्या कर दी। युवक की हत्या किए जाने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।पुलिस के मुताबिक, हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। हमलावर 4 से 5 थे। पीड़ित परिवार का कहना है कि मामला हिंदू-मुस्लिम से जुड़ा है। विशेष समुदाय के लोगों ने उनके बेटे की हत्या कर दी, जिसमें साहिल नाम के शख्स भी शामिल था।
पलायन को मजबूर पीड़ित परिवार
मृतक के परिवार ने विशेष समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। अब पीड़ित परिवार और मुहल्ले के लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर लगाए हैं। पीड़ित परिवार ने कहा कि वह अब अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी अपने घर के बाहर हाथ से लिखें पर्चे पुरे मोहल्ले में चिपका दिए हैं। इन पर्चों पर लिखा है, ‘हिंदू पलायन कर रहा है। मदद करें मोदी जी, योगी जी, रेखा गुप्ता जी।’
दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…
अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…
'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…
"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…
'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…
PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…